गिरिडीह। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का सोमवार महासप्तमी को आगमन हुआ और इसके साथ पूजा पंडालों के पट भक्तों के दर्शननार्थ खोल दिये गये । लम्बे इंतजार के बाद पट खुलते ही भक्तों ने सौलहश्रृंगार किये ममतामयी मां के अद्धभूत दर्शन कर नारियल फोड़ कर आदि शक्ति के आगमन का स्वागत किया । इस दौरान पूरा माहोल भक्तिमय रहा । ढोल , ढाक , मधुर शंख ध्वनी के बीच धूप- अगरबती की भीनी सुंगध में सराबोर भक्त मां के समक्ष शीष झुकाए अराधना करने मे लीन थे।लगभग सभी पंडालों में मातारानी के जयकारों से गूंज रहे थे। शहर में पूजा…
Author: avnpost
हजारीबाग। हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जेल में बंद कारोबारी विनय सिंह के डेमोटांड़ स्थित शोरूम को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई, जिसके बाद प्रतिष्ठान के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया है। इससे पूर्व एसीबी की टीम ने रविवार को शोरूम में जांच शुरू की थी, जो आठ घंटे तक चली थी। जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद सोमवार को शोरूम को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर को घेर रखा था और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। एसीबी की ओर…
लातेहार। जिले के बारेसांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेसांड़ गांव निवासी विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की हत्याकांड का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने महिला के हत्यारे बारेसांड़ गांव निवासी लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लक्ष्मण यादव मृतक महिला का दूर का रिश्तेदार भी है। सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी गत 26 सितंबर की दोपहर से लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद 27 सितंबर को गांव के बगल में स्थित जंगल में महिला का शव बरामद हुआ था।…
मदुरै। तमिलागा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) ने तमिलनाडु के करूर में हुयी घटना की सीबीआई या स्वतंत्र जांच कराने की मांग को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में याचिका दायर की है। आधव अर्जुन का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अरिवजगन ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुये इसकी जामकारी दी। वकील अरिवजगन ने कहा कि टीवीके चुनाव अभियान प्रबंधन विभाग के महासचिव आधव अर्जुन की ओर से यह याचिका मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में दायर की गयी है। उन्होंने कहा कि भगदड़ में मारे गए 40 लोगों के शव एक ही रात में क्यों निकाले गए?…
नई दिल्ली। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप फाइनल के बाद एक अभूतपूर्व घटना देखने को मिली। खिताबी जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी गई, क्योंकि खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री व पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप अपने नाम किया, लेकिन इस जीत के बाद ट्रॉफी और मेडल वितरण नहीं हुआ। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,“जबसे मैंने क्रिकेट खेलना…
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 33 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की। यह कैम्प 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक बेंगलुरु के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर में आयोजित होगा। यह कैम्प भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है, क्योंकि टीम आगामी दो बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है। इनमें से 31वां सुल्तान अज्लान शाह कप 22 से 29 नवंबर तक इपो, मलेशिया में खेला जाएगा और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का उच्च-तीव्रता वाला दौरा होगा। टीम ने हाल ही में राजगीर में हुए हीरो मेन्स हॉकी…
नई दिल्ली। भारत ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप नई दिल्ली 2025 में 10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिलाओं की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करके पोडियम पर क्लीन स्वीप किया। ओजस्वी ठाकुर ने अपनी 8वीं और 16वीं शॉट में दो शानदार 10.9 के साथ 252.7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी टीम की साथी हृदया श्री कोंडूर ने 250.2 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि क्वालिफिकेशन की नेता शंभवी एस. क्षीरसागर ने 229.4 अंकों के साथ सभी पोडियम स्थान हासिल किया। भारतीय तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन में भी अपना दबदबा बनाए रखा, जिसमें शंभवी 632.0 अंकों के…
तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ के पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए शाहरुख खान की ‘जवान’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘ओजी’ ने रिलीज़ के चौथे दिन, यानी पहले रविवार को 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 140.20 करोड़…
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू करने वाले रणबीर ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब 43 साल की उम्र में वह न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि जल्द ही निर्देशन की ओर भी कदम बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान फैंस से बातचीत करते हुए रणबीर ने खुलासा किया, “मैं एक फिल्म डायरेक्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हाल ही में मैंने एक राइटर्स…
रिबेल स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया हॉरर-फैंटेसी ड्रामा ‘द राजा साब’ का क्रेज हर नए अपडेट के साथ बढ़ता जा रहा है। पहले ग्लिम्प्स और टीज़र ने फैंस का उत्साह आसमान पर पहुंचा दिया था और अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है, फिल्म का ट्रेलर आज शाम 6 बजे रिलीज होने जा रहा है। इस खास मौके पर ट्रेलर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 105 थिएटर्स में मैस स्क्रीनिंग के जरिए पेश किया जाएगा। विशाखापत्तनम, तिरुपति और कुरनूल जैसे प्रमुख शहरों के सिनेमाघरों में लगभग 600 सीटों वाले हॉल फैंस से खचाखच भर जाएंगे। इस आयोजन को…