रांची। राजधानी रांची के चुटिया स्थित योगदा सत्संग शाखा आश्रम में लाहिड़ी महाशय की 197 वीं जयंती मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी शंकरानन्द गिरि की ओर से संचालित एक ऑनलाइन ध्यान के साथ हुआ, जिसमें भारत और विश्व भर के भक्त सुबह 6.30 बजे से सुबह 8 बजे तक सम्मिलित हुए। ध्यान का संचालन स्वामी शंकरानन्द गिरि ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि लाहिड़ी महाशय का जीवन आधुनिक विश्व में प्रसन्न रहने के लिए आवश्यक आदर्श सन्तुलन का सर्वोत्तम उदाहरण है। क्रियायोग ध्यान के दैनिक अभ्यास को कर्मयोग के साथ…
Author: avnpost
रांची। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के अवकाश के कारण झारखंड के सभी बैंक मंगलवार से लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। बैंकिंग संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार को महाअष्टमी, एक अक्टूबर बुधवार को महानवमी-दशहरा एवं दो अक्टूबर गुरुवार को विजय दशमी और गांधी जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। इस कारण राज्यभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इन तीन दिनों तक ग्राहकों को नकद लेन-देन और चेक क्लियरेंस जैसी सामान्य सेवाओं में असुविधा होगी। हालांकि एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई की डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को सलाह दी…
रांची। राजधानी रांची के ऐतिहासिक बड़कागढ़ ईस्टेट में परंपरा के अनुरूप महाअष्टमी पर धूमधाम से अनुष्ठान का आयोजन हुआ। जगरनाथपुर धुर्वा स्थित ठाकुर निवास परिसर में आयोजित इस अनुष्ठान में पूरे तांत्रिक विधि से महाहवन के बीच संधि बलि संपन्न हुआ। बताया गया कि 1880 ईस्वी से चली आ रही इस परंपरा के तहत महाहवन में चावल, जौ, तिल, गुड़, घी और मधु जैसी सामग्री अर्पित की गई। पूजनोपरांत मंगल आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। वहीं दोपहर में संधि बलि का आयोजन किया गया, जिसमें तांत्रिक पद्धति से बकरे, भेड़, भतुआ, ईख और गड़ी…
मांडर/चान्हो: मांडर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा अष्टमी के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरो मे माता रानी के लिए भक्तो की लम्बी कतार देखी गई। वहीं विधि विधान के साथ माता रानी के पट खोल दिए गए और भक्तों के दर्शन के लिए पंडाल खोल दिए गए। मांडर शिव दुर्गा मन्दिर,बूढ़ाखुखरा स्थित खुखरा सेल मन्दिर, मुडमा स्थित बजरंगबली मंदिर , सोसई आश्रम, कंदरी देवी मंडप , चोरया स्थित चांदनी चौक, टांगर बिजुपाडा चौक, करकट, चुंद, सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तो के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। पूर्व मंत्री बंधू तिर्की के द्वारा चांदनी चौक चोरया…
चंडीगढ़/रांची: मेसर्स पावरटेक ऑटोमेशन, रांची को हाल ही में एबीबी इंडिया की ओर से चंडीगढ़ स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित मोशन इंडिया चैनल पार्टनर मीट 2.0, 2025 में सम्मानित किया गया है। एबीबी उत्पादों और सेवाओं का एक सक्षम चैनल पार्टनर होने के नाते पावरटेक ऑटोमेशन लगातार उद्योग में उच्च मानक स्थापित कर रहा है। पावरटेक ऑटोमेशन को इस कार्यक्रम में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें ड्राइव प्रोडक्ट्स स्पेशल एप्रिसिएशन अवॉर्ड (उभरते बाजारों में सर्वाधिक वृद्धि के लिए), मोशन सर्विसेज बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड (राजस्व वृद्धि एवं डिजिटल सेवाओं पर फोकस के लिए) और बेस्ट कोलेबोरेशन अवॉर्ड बेस्ट…
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा अष्टमी के अवसर पर दीपा शाही में श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी सेवा संघ पंडाल का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर स्वयं अपने हाथों से पंडाल का उद्घाटन किया।दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी सुरेंद्र शर्मा ने आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर कर स्वागत किया।थाना प्रभारी चंदन कुमार ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहां के आज हम सब यहाँ माँ दुर्गा के पावन उत्सव के अवसर पर एकत्र हुए हैं।…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित कालीमाटी रोड पर मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। आपसी विवाद में दो युवकों पर (चाकू) धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों की पहचान भालूबासा के निवासी आयुष शर्मा और साहिल शर्मा के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले से पहले आयुष और साहिल की कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा में सोमवार की मध्यरात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक की जान जादू-टोना की कुप्रथा के तहत ली गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, मृतक अजय बासा अपने मित्र संदीप के साथ सोमवार की रात घर से निकला था। देर रात उसकी लाश गाढ़ाबासा स्थित घर के बगल वाले गली में पास संदिग्ध…
बांग्लादेश में फरवरी 2026 में संसदीय चुनाव होने हैं। इस बीच, खबर है कि यूरोपीय संघ (ईयू) इन चुनावों में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। यूरोपीय संघ लगभग 150 चुनाव पर्यवेक्षक भेजने की योजना बना रहा है। इसके लिए, यूरोपीय संघ ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय और चुनाव आयोग (ईसी) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव रखा है। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। ब्रिटिश उच्चायुक्त सारा कुक ने कहा कि ब्रिटेन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।…
चेन्नई: तमिलनाडु के करूर जिले में विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कडगाम) की एक रैली के दौरान हुई दुखद भगदड़ की जाँच तेज हो गई है। पुलिस ने सोमवार को पार्टी के पश्चिमी जिला सचिव मथियाजगन को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह घटना 27 सितंबर को हुई जब विजय की रैली में अचानक बिजली गुल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरा होते ही लोगों में दहशत फैल गई और लोग वैकल्पिक बिजली व्यवस्था और निकास द्वारों की ओर भागने लगे। इस दौरान भगदड़ मच…