रांची: नेस्ले इंडिया ने भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अनुबंध के तहत ओडिशा और जहां-जहां इसकी फैक्ट्रियां मौजूद हैं, उन जगहों पर ग्रीन फील्ड और ब्राउन फील्ड परियोजनाओं में निवेश को बढ़ाया जाएगा। इस सहमति पत्र पर नई दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया समिट 2025 में हस्ताक्षर किए गए। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मनीष तिवारी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के साथ इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर ओडिशा और मौजूदा विनिर्माण स्थानों में ग्रीन फील्ड…
Author: avnpost
डालसा का गगारी पंचायत भवन में नालसा योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम। रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के निर्देश पर डालसा टीम के द्वारा ओरमांझी प्रखंड के गगारी पंचायत भवन में माननीय नालसा के द्वारा संचालित योजना डॉन, आशा, जागृति, संवाद तथा साथी पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक एलएडीसी, सुश्री शिवानी सिंह, पीएलवी शिला तिग्गा, किरण कुमारी, आशीष बैठा, संतोष कुमार, दीपक गंझू, जगमोहन मुंडा पंचायत भवन के लोग एवं राजा वर्मा उपस्थित थे। एलएडीसी सहायक, सुश्री शिवानी सिंह…
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, एचईसी ने एक बड़ी चिकित्सीय उपलब्धि हासिल की है। यहां 70 वर्षीय महिला के पेट से सात किलो का विशाल ओवेरियन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उन्हें नया जीवन दिया गया। जमशेदपुर के पास स्थित एक सुदूर ग्रामीण इलाके से आई यह महिला लगातार पेट में सूजन और भूख कम लगने की समस्या से परेशान थी। पारस हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद उनकी विस्तृत जांच की गई। हॉस्पिटल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉ अभिनव शेखर के नेतृत्व में किए गए सीटी स्कैन में पता चला कि महिला के पेट में बड़ा ओवेरियन ट्यूमर है। इसके बाद…
Ranchi: विजयादशमी पर माहेश्वरी समाज के द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। सनातन धर्म की वि5लुप्त होती हुई परंपराओं के पुनर्जागरण की कड़ी में लगातार दूसरे वर्ष समाज में सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया। वर्ष 2024 में प्रथम बार पूरे भारतवर्ष में किसी सामाजिक संस्था के द्वारा सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन रांची में माहेश्वरी समाज के द्वारा किया गया था। माहेश्वरी समाज के अलावा इसमें अन्य सामाजिक संगठन एवं सनातनी संगठन के सदस्य भी सम्मिलित हुए। करीबन 400 सदस्यों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शस्त्रों की पूजा अर्चना की।…
Ranchi: कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विशेष शाखा के हवलदार श्री दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्री तिर्की को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं छाता भेंट कर उनके समर्पण और निष्ठा से किए गए लंबे सेवाकाल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा की है। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री दिलीप तिर्की 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त…
Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व में आयोजित वरीय पदाधिकारियों की बैठक (SOM), ऑल हैंड मीटिंग, तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिए गए दिशा-निर्देशों की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक में जिला नजारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुदेश कुमार, विशेष विनियमन पदाधिकारी राँची, श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राँची, श्री राजीव कुमार, सहायक…
मांडर: झारखण्ड के ऐतिहासिक दो दिवसीय मुड़मा जतरा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से एक अहम बैठक आयोजित किया गया, इस अवसर पर झारखण्ड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, भी सम्मीलित हुए। पढहा भवन मुडमा में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से इस ऐतिहासिक मुड़मा जतरा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आपस में विचार विमर्श किया गया, इस दौरान एनएच 39की ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम बना कर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी करने, शुद्ध पेयजल…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यसभा आदित्य साहू को रविंद्र कुमार राय की जगह झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आदित्य साहू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उनकी नियुक्ति रवींद्र राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को विधानसभा चुनाव के…
रांची। झारखंड आंदोलनकारी नेता सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि संविधान में हर समस्या का समाधान है। इसलिए झारखंडवासियों से विनती करता हूं कि सामाजिक समरसता और भाईचारा बनाए रखें। और यही झारखंड की असली पहचान है जो सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और झारखंडी एकता में निहित है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड में हिन्दू, मुस्लिम, सरना, सिख और ईसाई सभी भाई–भाई हैं। उसी प्रकार आदिवासी और मूलवासी की एकता ही झारखंडी अस्मिता की प्रतीक है। अखंड झारखंड का संबंध सर्वधर्म समभाव से है, जो संविधान के अनुच्छेद 25 में निहित…
रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के दर्जनों श्रद्धालु महाराष्ट्र के उल्हासनगर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले चलिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। यह जानकारी गुरुनानक भवन कमेटी के सचिव और संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने दी। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा स्थित गुरु नानक भवन परिसर पहुंचे थे। जहां गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने वाहेगुरु से अरदास कर सफल यात्रा की कामना की। इसके बाद गुरुनानक भवन कमेटी और गुरु…