डालसा का गगारी पंचायत भवन में नालसा योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम।
रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के निर्देश पर डालसा टीम के द्वारा ओरमांझी प्रखंड के गगारी पंचायत भवन में माननीय नालसा के द्वारा संचालित योजना डॉन, आशा, जागृति, संवाद तथा साथी पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक एलएडीसी, सुश्री शिवानी सिंह, पीएलवी शिला तिग्गा, किरण कुमारी, आशीष बैठा, संतोष कुमार, दीपक गंझू, जगमोहन मुंडा पंचायत भवन के लोग एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
एलएडीसी सहायक, सुश्री शिवानी सिंह ने नशा के सेवन, नशीले दवाओं के दुरूपयोग एवं उनसे होनेवाले खतरों पर फोकस किये। साथी योजना पर फोकस करते हुए कहीं कि निराश्रृत बच्चों का आधार-पहचान बनाकर उन्हें मुख्यधारा में लाना ही उद्देश्य है। आशा अभियान के तहत ग्रामणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। संवाद योजना के तहत आदिवासियों को मिलनेवाली अधिकारों पर फोकस किये, वहीं उन्होंने जागृति योजना के बारे में भी जानकारी दी। नालसा योजना डॉन पर फोकस करते हुए कही कि नशा से धन व स्वास्थ्य की हानि होती है। नशा से घर-परिवार बर्बाद हो जाता है। पीएलवी किरण कुमारी ने ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशे के सेवन से दूर रखें। नशा का कु-प्रभाव सीधे मस्तिष्क पर पड़ता है और बच्चे व नौजवान अपराध की ओर अग्रसर होते है। सुश्री सिंह ने एनडीपीएस एक्ट पर भी फोकस किये।
पीएलवी शिला तिग्गा ने कहा कि डालसा, रांची के द्वारा समय-समय पर नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तथा नुक्कड़ नाकटक का भी आयोजन किया जाता है। हमलोगों का उद्देश्य युवाओं व बच्चों को नशा से दूर करना तथा नशामुक्त समाज का निर्माण करना हैं।
पीएलवी आशीष बैठा व संतोष कुमार ने सड़क पर रहने वाले बच्चों के समग्र विकास और उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से बचाने पर फोकस किये। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे अगर कोई बच्चे ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखते है, तो उन्हें चिन्हित कर हमें बतायें, नशीड़ी बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए डालसा भरसक प्रयास करेगा। अंत में सभी पीएलवी ने आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्टीय लोक अदालत की जानकारी दी एवं पम्पलेट तथा लिफलेट का वितरण किये।
