रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना के नेपाली कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। वहां की टूटी-फूटी सड़कें और सड़ांध मारती गंदगी स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता और दावों की पोल खोल रही है। नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। तुपुदाना रिंग रोड के नीचे और नेपाली कॉलोनी के मुहाने पर गंदगी का ऐसा साम्राज्य फैला है कि यहां से गुजरना अब लोगों के लिए संकट बन चुका है। पुल के नीचे और आसपास का पूरा इलाका बदबूदार पानी, सड़े कचरे और कीचड़ से भर गया है।…
Author: avnpost
पलामू। पलामू के पाटन थाना क्षेत्र स्थित बरसैता गांव में सुनील पासवान की पत्नी प्रीति देवी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार रात प्रीति का शव उसके कमरे में मिला। मायके पक्ष ने पति पर तकिए से मुंह दबाकर जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एमएमसीएच में रविवार दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम किया गया। मृतका प्रीति की शादी वर्ष 2018 में सुनील पासवान से हुई थी। परिजनों के अनुसार, सुनील ने एक साल पहले मेदिनीनगर में रहने वाली एक युवती से दूसरी शादी कर ली थी। इस…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के एक प्लांट से चोरी हुआ डीजी सेट को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया। चोरी की घटना में शामिल चार चोरों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा उस टाटा मैजिक गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जो चोरी की घटना में प्रयोग किया गया था। रविवार को एसपी अजय कुमार ने बताया कि दाे अक्टूबर की रात गोला थाना क्षेत्र के सुचिता मिलेनियम प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लगा डीजी सेट अज्ञात चोरों के जरिये चोरी कर लिया गया…
पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित पुलिस अस्पताल में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने किया। आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों की निःशुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया। आरोग्यम जांच केंद्र की ओर से ब्लड, शुगर, बीपी, पीएफटी, हाइट-वेट और ऑडियोमेट्री जैसी जांचें 50 प्रतिशत छूट के साथ कराई गईं।…
गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग में तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बताया जाता है कि रविवार को मृतक बाइक लेकर अपने पुत्र के साथ तालाब नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से पिता और पुत्र दोनों की डूबने से मौत हो गई है । जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जहां तालाब के पास बाइक कपड़ा मोबाइल देखा गया। इसके बाद लोगों ने तालाब में डूब कर खोजबीन शुरू की। जहां पिता और पुत्र…
पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने रविवार को कुंआ मैदान के पास ब्राउन शुगर बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम राजू लोहार है, जो उरांव बस्ती का रहने वाला है। डीएसपी हेड क्वार्टर वन भोला प्रसाद ने बताया कि आरोपित के पास से 98 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2200 नकद बरामद हुए हैं। जांच में यह सामने आया कि राजू पहले भी साकची इलाके में इसी तरह का अवैध कारोबार करता रहा है और साकची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आठ महीने जेल में रहने के बाद भी राजू ने नशे के इस…
पूर्वी सिंहभूम। सुंदरनगर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर को हुए एक शौक़ीन कपल के साथ लूटपाट कांड का पुलिस ने खुलासा करने में सफलता हासिल की है। गम्हरिया के शुभांकर रावत और उनकी गर्लफ्रेंड योगिता बोबड़े के साथ हुई इस वारदात में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है, जबकि तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। घटना उस समय घटी जब शुभांकर और योगिता टाटानगर स्टेशन से मानगो बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। आरोपितों ने उन्हें बस स्टैंड…
पटना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु, चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल जनतंत्र की आधारशिला हैं, सभी दलों को पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के हर पड़ाव पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। आयोग ने कहा कि चुनाव के पर्व को सौहार्द से मनायें, मतदाताओं का सम्मान करें । आयोग ने आह्वान किया कि…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि एनडीए सरकार का संकल्प है कि अब बिहार का युवा अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार पाएगा और पलायन का दौर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि कभी शिक्षा और रोजगार के अभाव में लाखों युवाओं को बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों की ओर जाना पड़ा था लेकिन आज राज्य विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री ने यह बातें यहां विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।…
छत्तीसगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली आंदोलन पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत सरकार ने एक लाभदायक आत्मसमर्पण नीति तैयार की है। नक्सलियों से बातचीत की माँग पर शाह ने कहा कि इस बारे में बात करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि केंद्र और छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बस्तर सहित पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर में शांति भंग करने के ख़िलाफ़ चेतावनी दी और कहा कि राज्य की मशीनरी इसका कड़ा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि इस देश…