Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रोटरी क्लब और पुलिस विभाग की संयुक्त पहल पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
झारखंड

रोटरी क्लब और पुलिस विभाग की संयुक्त पहल पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

avnpostBy avnpostOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित पुलिस अस्पताल में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने किया। आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों की निःशुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया। आरोग्यम जांच केंद्र की ओर से ब्लड, शुगर, बीपी, पीएफटी, हाइट-वेट और ऑडियोमेट्री जैसी जांचें 50 प्रतिशत छूट के साथ कराई गईं। सामान्यत:2500 कीमत वाले पैकेज को इस अवसर पर मात्र 500 में उपलब्ध कराया गया।

वहीं, जन औषधि केंद्र के माध्यम से जांच के बाद आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की गईं।

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सचिव जितेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, डेंटल, गायनोकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक और जनरल सर्जन सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। अब तक करीब 150 पुलिसकर्मियों की जांच की जा चुकी है, जबकि कुल 250 पुलिसकर्मियों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन से जुड़े सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि कठिन ड्यूटी के बावजूद सेहत को प्राथमिकता देना आवश्यक है। रोटरी क्लब और पुलिस विभाग की ओर से यह पहल भविष्य में भी नियमित रूप से दोहराने का आश्वासन दिया गया, ताकि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल निरंतर बनी रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.