Author: avnpost

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हो रही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती अलका तिवारी को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि निवर्तमान मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने उनके सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि…

Read More

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली एवं खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ,के  संयुक्त तत्वाधान में  27 से 30 सितम्बर तक  बिरसा मुंडा स्टेडियम,मोराबादी,रांची में आयोजित 64वीं नेशनल  ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप  देश भर से भाग ले रहे 765 एथलीटों के बीच अंतिम दिन रेलवे स्पोर्ट्स एवं एस एस सी बी के बीच काटे की टक्कर रही जिसमें रेलवे स्पोर्ट्स ओवर ऑल विजेता बना। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री शेखर जमुआर, निदेशक खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय झारखंड, रांची एवं  विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुची सिंह,डॉ0 सरोजनी लकड़ा, शिवेंद्र नाथ दुबे, श्री संदीप सरकारिया, शिवेंद्र कुमार, रजनीश…

Read More

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार के लिए अपनी अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। यह सूची विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद तैयार की गई है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पूरे बिहार में कुल 21.53 लाख नए योग्य मतदाताओं को जोड़ा गया है। वहीं 3.66 लाख अयोग्य मतदाताओं को सूची से हटाया गया है। इस प्रक्रिया के बाद बिहार में अब कुल लगभग 7.42 करोड़ मतदाता हो गए हैं। अकेले पटना जिले में ही 1.63 लाख से अधिक मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।…

Read More

Ranchi: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद अब नए मुख्य सचिव के रूप में अविनाश कुमार की नियुक्ति हुई है। अलका तिवारी का अंतिम कार्य दिवस 26 सितंबर को समाप्त हुआ जबकि उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 30 सितंबर है। अविनाश कुमार, 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने अनुभव और मेहनत से राज्य प्रशासन में विश्वसनीयता बना चुके हैं। उनकी नियुक्ति से झारखंड प्रशासन में नई ऊर्जा और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर…

Read More

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि मां दुर्गा इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हैं कि जब चुनौतियां बड़ी और असाधारण होती हैं, तो एकीकृत शक्ति अजेय हो जाती है। हमारी तीनों सेनाएं ऑपरेशनल तत्परता की दिशा में काम कर रही है, लेकिन हमारा अगला कदम अखिल भारतीय स्तर पर तीनों सेनाओं के लॉजिस्टिक्स एकीकरण पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमारी तीनों सेनाएं एक साथ आएंगी और एक साथ बढ़ेंगी, तभी हम चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर पाएंगे। नई दिल्ली में आज तीनों सेनाओं के सेमिनार को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी के प्रख्यात व्यवसायी कृष्ण कुमार पोद्दार (केके पोद्दार) का मंगलवार को निधन हो गया। मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। केके पोद्दार राजधानी रांची के प्रमुख व्यवसाईयों में से एक थे। वे झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दो बार अध्यक्ष भी रहे। वे अपने पीछे तीन पुत्र बसंत पोद्दार, हेमंत पोद्दार और शिशिर पोद्दार सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। केके पोद्दार के निधन से राज्य के व्यवसाय जगत में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा एक अक्टूबर को उनके…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में एक से चार अक्टूबर तक भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी। विभाग के अनुसार मौसम में यह परिवर्तन उत्तरी अंडमान के समुद्री क्षेत्र में बने निम्न दबाव के कारण हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं दो अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज और इन जिलों से सटे मध्यवर्ती भागों में…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुर्गा अष्टमी की समस्त राज्यवासियों को शुभकामनायें दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां महागौरी का आशीर्वाद सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मां महागौरी सभी की मनोकामना पूर्ण करें। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना…

Read More

रांची। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगडी प्रखंड अंतर्गत रिंग रोड दलादिल चौक दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन महाष्टमी पर मंगलवार को हुआ। पंडाल का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल धर्मराज नाथ शाहदेव उर्फ पिंकू लाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया। मौके पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक जनार्दन ओझा, ललित मुंडा और रातु के पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा के अलावा समिति के अध्यक्ष सुधीर महतो, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय राय, सह कोषाध्यक्ष रामाशीष शर्मा, अशोक दुबे,, उपाध्यक्ष रितेश सिंह, प्रदीप कुजुर, उपसचिव बिरसु मुंडा, ओमेश्वर…

Read More

रांची। विजयादशमी के अवसर पर प्रणामी ट्रस्ट की ओर से पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दो अक्टूबर को शस्त्र पूजन के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और महाआरती का कार्यक्रम होगा। यह जानकारी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता प्रभारी संजय सर्राफ ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल जीने बताया कि आयोजन में 151 श्रद्धालुओं को प्रतीकात्मक रूप से तलवारें भेंट की जाएंगी। तलवार वितरण का उद्देश्य समाज को धर्म, साहस और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करने का संदेश देना है। वहीं संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर…

Read More