त्बिलिसी (जॉर्जिया)।नये चुनाव की मांग को लेकर व्यापक स्तर पर सत्ता विरोधी प्रदर्शनों का सामना कर रहे जॉर्जिया में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी त्बिलिसी में शनिवार को एटोनेली स्ट्रीट स्थित राष्ट्रपति भवन का सुरक्षा घेरा तोड़ परिसर में दाखिल होने की कोशिश की। जिसके बाद स्थितियां काफी बिगड़ गईं।सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। आंतरिक मामलों के मंत्रालय (एमआईए) ने रैली के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्जे ने आरोप लगाया है कि यूरोपीय संघ के झंडे के साथ दंगाइयों ने प्रेसिडेंशियल…
Author: avnpost
काठमांडू। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में भारी बारिश के कारण लोगों की जानमाल के नुकसान पर दुःख व्यक्त किया है। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “नेपाल में भारी बारिश से लोगों की जानमाल का नुकसान चिंताजनक है। हम इस कठिन समय में नेपाल के लोगों और सरकार के साथ खड़े हैं। एक दोस्ताना पड़ोसी और पहले उत्तरदाता के रूप में भारत किसी भी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी आवश्यकता हो सकती है। भारतीय प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नेपाल लगातार मानसून की बारिश से उत्पन्न बाढ़ और भूस्खलन से जूझ…
काठमांडू। नेपाल में 4 और 5 अक्टूबर को लगातार भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के परिणामस्वरूप अब तक 49 मौतें हुईं है।भूस्खलन की चपेट में दबे हुए 37 शव बरामद किए जा चुके हैं। इसी तरह 11 लोगों के लापता होने और 17 घायल लोगों के घायल होने की खबर है। सरकार के अधिकारियों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में पूर्वी क्षेत्र का इलाम सबसे ज्यादा प्रभावित जिला था, जहां भूस्खलन की चपेट में दबे हुए 37 शव बरामद किए जा चुके हैं। सशस्त्र पुलिस बल मुख्यालय ने बताया कि बारिश के बाद हुए भूस्खलन के बाद इलाम में अभी…
स्वस्थ हृदय के लिए सुबह पैदल चलना बहुत लाभदायक : ऋषभ रामपुरिया रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची दक्षिण शाखा और जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन हिनू चौक से एयरपोर्ट पार्क तक किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पार्क के पास आमजनों के रक्तचाप, मधुमेह और वजन की निशुल्क जांच की गयी। एयरपोर्ट पार्क के पास हार्मनी हेल्थ केयर की टीम ने लगभग 80 लोगों की जांच की। कार्यक्रम के दौरान नेचुरल जूस का वितरण भी सदस्यों के बीच किया गया। जूस में करेला, आंवला, लौकी, खीरा, पुदीना, धनिया पत्ता, नींबू सहित अन्य लाभकारी…
हैदराबाद। आरआर केबल प्राइम वॉलीबॉल लीग (स्कैपिया द्वारा संचालित) के रोमांचक मुकाबले में अहमदाबाद डिफेंडर्स ने शनिवार को गाचीबौली इंडोर स्टेडियम में दो सेट से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए दिल्ली तूफानों को 3-2 से पराजित किया। स्कोरलाइन रही 13-15, 13-15, 15-13, 15-8, 18-16। शानदार प्रदर्शन के लिए अंगमुथु को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। मुकाबले की शुरुआत में दिल्ली तूफानों का खेल पूरी तरह हावी रहा। कप्तान और सेटर साक़लैन तारिक ने मिडिल अटैक का शानदार इस्तेमाल किया, वहीं जसीम की दमदार ब्लॉक्स और कार्लोस बेरियोस की तेज़ सर्व ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। वेनेजुएला…
नई दिल्ली। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2025 में पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले जर्मनी के फर्राटा धावक मैक्स मार्ज़िलियर ने बड़े अनोखे और भावनात्मक अंदाज में भारत में मिल रहे शानदार आतिथ्य के प्रति अपना सम्मान और आभार जताया। अपने फाइनल मुकाबले में मार्ज़िलियर ने सफेद रंग का हेडबैंड पहन रखा था, जिस पर केसरिया अक्षरों से ‘कभी हार मत मानो’ लिखा था। साथ ही बैंड के ऊपरी हिस्से में कमल का फूल भी उकेरा गया था, जो इस एथलीट के मुताबिक यह बौद्ध धर्म के प्रति…
नई दिल्ली। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स (डब्ल्यूपीएसी) 2025 में रविवार को महिलाओं की लंबी कूद टी20 स्पर्धामें पोलैंड की करोलिना कुचार्जिक-उरबांस्का को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दिग्गज करोलिना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5.55 मीटर रहा। पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में पोलिश एथलीट से पीछे रहने वाली ब्राजील की जिलेइडे कैसियानो दा सिल्वा और तुक्रिये की फातमा दामला अल्टिन ने गति, लय और उड़ान के साथ 5.88 मीटर और 5.72 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और रजत पदक जीता। 2011 में पदार्पण के बाद से करोलिना कुचार्जिक-उरबांस्का की किसी वैश्विक प्रतियोगिता में यह…
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में विश्व शिक्षक दिवस पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 43वें संस्करण का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम देश भर में 10,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। दिल्ली भर से शिक्षकों, एथलीट्स, फिटनेस इन्फ्लुएंसर और युवाओं सहित 1,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। भारतीय हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन, शतरंज की दिग्गज खिलाड़ी तानिया सचदेव, उभरते हुए भाला फेंक स्टार सचिन यादव और भारत के पुशअप मैन कहे जाने वाले रोहताश चौधरी…
मुरादाबाद। पीतल नगरी स्थित थापा ताइक्वांडो एकेडमी में जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को एडवांस ताइक्वांडो शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें साईं ताइक्वांडो एकेडमी, आकांक्षा विद्यापीठ स्पोर्ट्स एकेडमी, एस एस वी ताइक्वांडो क्लब, आर एस डी स्पोर्ट्स एकेडमी, थापा ताइक्वांडो एकेडमी आदि के लगभग पचास से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि वह शिविर ताइक्वांडो खिलाड़ियों को एडवांस प्रशिक्षण देने के लिए लगाया गया है जिसमें खिलाड़ियों को नई तकनीक और कौशल के बारे में जानकारी दी गई ताकि वे आगामी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा…
रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में एक छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।मकान मालिक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जगन्नाथपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान इक्कीस वर्षीय स्वाति कुमारी के रूप में हुई है। वह रांची में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रही थी। फिलहाल वह सेकेंड ईयर में थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर…