Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»मांडविया ने फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 43वें संस्करण का नेतृत्व किया
स्पोर्ट्स

मांडविया ने फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 43वें संस्करण का नेतृत्व किया

avnpostBy avnpostOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में विश्व शिक्षक दिवस पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 43वें संस्करण का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम देश भर में 10,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।

दिल्ली भर से शिक्षकों, एथलीट्स, फिटनेस इन्फ्लुएंसर और युवाओं सहित 1,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। भारतीय हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन, शतरंज की दिग्गज खिलाड़ी तानिया सचदेव, उभरते हुए भाला फेंक स्टार सचिन यादव और भारत के पुशअप मैन कहे जाने वाले रोहताश चौधरी भी शामिल थे।

डॉ. मांडविया ने इस पहल को एक सच्चा राष्ट्रव्यापी आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लाखों नागरिक हर रविवार को खुद को फिट रखने के लिए साइकिल चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक शारीरिक गतिविधि के लिए एक घंटा भी समर्पित करे, तो भारत ‘विकसित भारत’ के सपने की ओर और भी मजबूत, स्वस्थ और एकजुट होकर आगे बढ़ेगा। आज इस कार्यक्रम में कई शिक्षकों ने भाग लिया और छात्रों को जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।

खेल मंत्री ने कहा कि साइकिल के पैडल हमें जीवन का सबसे बड़ा सबक सिखाते हैं कि हम तभी आगे बढ़ते हैं जब हम संतुलन बनाए रखते हैं। यह संतुलन जीवन का आधार है और यह फिटनेस से आता है।

संडे ऑन साइकिल एंथम लांच

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय साइकिलिंग महासंघ, योगासन भारत और माय भारत के सहयोग से आयोजित साइकिलिंग अभियान ने अब भारत के सबसे प्रभावशाली फिटनेस अभियानों में से एक के रूप में अपनी पहचान बना ली है। इस कार्यक्रम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के आधिकारिक एंथम का भी शुभारंभ हुआ।

एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का है प्रयास- रोहिताश

“पुशअप मैन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध रोहताश चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मांडविया को बताया कि वह पीठ पर 60 पाउंड का बैग लेकर एक घंटे में सबसे अधिक पुश-अप करने का एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो 2 नवंबर को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

फिटनेस हमारा आधार – अभिषेक नैन

भारतीय हॉकी टीम के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले और राजगीर में एशिया कप जीतने वाले अभिषेक नैन ने नई दिल्ली में इस पहल के बारे में भावुक होकर कहा कि एथलीटों के रूप में, फिटनेस हमारा आधार है। मैं यहां सिर्फ लोगों को साइकिल चलाते हुए नहीं देख रहा हूं, बल्कि भारत में स्वास्थ्य की संस्कृति को अपनाते हुए भी देख रहा हूं। यह भी बहुत प्रेरणादायक है कि पिछले कुछ महीनों में इस अभियान का विस्तार हुआ है।

प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना

संडे ऑन साइकिल में दूसरी बार हिस्सा लेने वाली ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करती हूं।वे खेलों के इतने बड़े समर्थक हैं। उन्होंने फिटनेस को एक जन आंदोलन में बदल दिया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.