Author: avnpost

वैंकूवर (कनाडा)। कनाडा के वैंकूवर स्थित प्रतिष्ठित बीसी प्लेस स्टेडियम में कल यानी 8 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है ‘कनाडा सुपर 60’, जो एक ऐतिहासिक टी10 क्रिकेट लीग है। इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि पहली बार पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं की शुरुआत एक साथ होने जा रही है। यह आयोजन न केवल कनाडा की विश्व क्रिकेट में बढ़ती ताकत को दर्शाता है, बल्कि समावेश, विविधता और खेल उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। सप्ताहभर चलने वाले इस मेगा इवेंट में दुनिया के कई बड़े क्रिकेट सितारे हिस्सा ले रहे…

Read More

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई वीनू मांकड़ वन डे एलीट टूर्नामेंट के लिए पुरुष अंडर-19 टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान आदित्य कटारिया को सौंपी गई है। प्रतियोगिता में हिमाचल अपना पहला मुकाबला त्रिपुरा के साथ खेलेगा। प्रतियोगिता के सभी मैच देहरादून में खेले जाएंगे। उधर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने पुरुष अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है। बिलासपुर के आदित्य कटारिया को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा टीम में ऋषव ठाकुर बिलासपुर, अक्षय वशिष्ठ हमीरपुर, अग्रिम चंबियाल कांगड़ा, सोहम मिश्रा कांगड़ा, सिद्धक ढिल्लों कांगड़ा, अंश धीमान कांगड़ा, अनीश किन्नौर,…

Read More

लीमा (पेरू)। भारत की जूडो खिलाड़ी लिंथोई चानंबम ने इतिहास रचते हुए जूनियर जूडो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत लिया। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का पहला पदक है। लिंथोई ने महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में नीदरलैंड्स की जोनी गाइलन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह मौका रिपेचेज राउंड के ज़रिए प्राप्त किया था, क्योंकि ग्रुप चरण में उन्हें जापान की सो मोरिचिका से हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले की शुरुआत में लिंथोई को अपने प्रतिद्वंद्वी को ब्लॉक करने पर शुरुआती पेनल्टी मिली, लेकिन उन्होंने टोमो-नागे तकनीक के शानदार…

Read More

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में आयोजित ओपन स्क्वैश क्लासिक (यूएसडी 74,000 पीएसए ब्रॉन्ज इवेंट) के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भारत के तीनों खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार, वीर चौत्राणी और रमित टंडन सोमवार को हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। राष्ट्रीय चैम्पियन और विश्व नंबर 45 वेलावन सेंथिलकुमार को चौथी वरीयता प्राप्त मेक्सिको के लियोनेल कार्देनास ने 11-7, 11-6, 11-4 के अंतर से पराजित किया। आठवीं वरीयता प्राप्त रमित टंडन को ब्रिटेन के एड्रियन वॉलर ने कड़े मुकाबले में 6-11, 11-9, 11-8, 8-11, 11-7 से मात दी। वीर चौत्राणी को फ्रांस के दूसरे वरीय खिलाड़ी विक्टर क्रूइन ने 11-1, 11-8, 11-5 से हराया। इस…

Read More

वुहान (चीन)। जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने शानदार वापसी करते हुए कनाडा की लेला फर्नांडीज को 4-6, 7-5, 6-3 से हराकर वुहान ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली। ओसाका 2017 के बाद पहली बार चीन के इस शहर में खेल रही थीं। सेंटर कोर्ट पर दिन के पहले मैच में उन्होंने उसी प्रतिद्वंद्वी का सामना किया जिसने 2021 यूएस ओपन में उन्हें हराकर बड़ा उलटफेर किया था। पहला सेट गंवाने के बाद ओसाका ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की। फर्नांडीज़ ने पहले सेट में अपने दो में से एक ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठाया…

Read More

पहला चरण  121 विधानसभा सीट दूसरा चरण   122 विधानसभा सीट कार्यक्रम पहला चरण दूसरा चरण अधिसूचना की तिथि 10. 10. 25 13.10. 25 नामांकन की आखरी तिथि 17..10.. 25 20. 10. 25 नामांकन पत्रों की जांच 18.10.25 21.10 25 नाम वापस लेने की अंतिम तिथ 20.10 25 23. 10 25 मतदान की तिथि  6.11.25 11.11.25 मतगणना की तिथि 14.11.25  नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। प्रथम और द्वितीय चरण का मतदान क्रमशः 6 और 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को दी। ज्ञानेश कुमार ने यहां के विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पहले चरण में 6 नवंबर को…

Read More

राँची: राँची विश्वविद्यालय, झारखंड राज्य के डोरंडा महाविद्यालय, राँची के दिवाकर आनंद एवं राँची विमेंस महाविद्यालय की दीक्षा कुमारी को आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज का दिन राँची विश्वविद्यालय के साथ ही साथ पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरवान्वित करने का पल है। इनको मिले सम्मान पर आर यू के कुलपति डॉ डी के सिंह ने कहा कि दिवाकर और दीक्षा ने एन एस एस के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है जिसके कारण उन…

Read More

रांची। डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ की ओर से सोमवार को ओरमांझी में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शिशिर टोप्पो (सिमडेगा) को संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संघ में रामरेख यादव (देवघर) को सचिव, सन्नी पाट पिंगुआ (पश्चिम सिंहभूम) को कोषाध्यक्ष, अमरनाथ गुप्ता (गुमला) को मीडिया प्रभारी, अमित चंद्रवंशी (बोकारो) और शिव नायक (रांची) को उपाध्यक्ष एवं अमीर राज पांडेय (धनबाद) को सह सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही संगठन के कार्यों को दिशा देने और निर्णयों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रदेश कोर कमिटी का गठन किया गया हैै। इसमें…

Read More

पीएलवी सुमन ठाकुर, सोनी कुमारी एवं विनिता कुमारी ने वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन की जानकारी दी। एलएडीसी अधिवक्ता वीरेन्द्र प्रताप ने डायन बिसाही और बाल विवाह पर फोकस की। रांची : माननीय झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा मांडर स्लॉक के टांगरबस्त्री पंचायत भवन में विधिक सेवा आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएडीसी मेम्बर, वीरेन्द्र प्रताप पीएलवी सुमन ठाकुर, सोनी कुमारी, विनीता कुमारी, तात्रिव अंसारी, अफताफ अंसारी, सिकंदर मुंडा एवं राजा वर्मा उपस्थित थे। वीरेन्द्र प्रताप ने लोगों को डायन विसाडी, वात्र श्रम और वाल विवाद पर जागरूक किया गया। इसके…

Read More

Ranchi: बाल कल्याण संघ द्वारा आज वार्षिक आम सभा का आयोजन सप्तऋषि सेवा संस्थान, तुपुदाना में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बीते वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा करना तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना निर्धारित करना था। संस्था द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार, पिछले वर्ष के दौरान 120 बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया, जो बच्चे स्कूल छोड़ चुके थे जबकि कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे 526 बच्चों और उनके परिवारों को विभिन्न आवश्यक कागजात एवं 328 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री से प्रेरित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का जिला स्तर पर…

Read More