मैक्लुस्कीगंज। YBN गुरुकुलम, मैक्लुस्कीगंज में आज सेवा दिवस के अवसर पर 350 बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के चरण पखारकर उनके प्रति सम्मान और सेवा का भाव प्रकट किया गया। इस अवसर पर सभी को साड़ी एवं धोती का वितरण किया गया तथा सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि YBN ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. राम जी यादव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वासुदेव प्रसाद, संस्थापक प्राचार्य, राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर, धनबाद; डॉ. चमन सिंह ठाकुर, प्राचार्य, YBN गुरुकुलम; डॉ. आनंद मोहन, प्राचार्य, अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय; तथा डॉ. ओम प्रकाश, शिक्षक, राजकीय…
Author: avnpost
Ranchi: यह एक Complete Situs Inversus का केस था, जिसमें अंग (Heart, Gall Bladder, etc.)अपने सामान्य स्थिति में नहीं होकर उल्टे साइड में पाया जाता है। ऐसे condition 10000 से 20000 मरीजों में से एक में मिलता है। (1:10000-1:20000-Incidence rate ) सदर अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग के डॉ अजीत के नेतृत्व में सदर अस्पताल ने आज एक और मुकाम हासिल किया। महिला मरीज श्रीमती बी बाड़ा , बेड़ो थाना अंतर्गत ईंटा चिंद्ररी, रांची की रहने वाली है। वर्तमान में वह मोराबादी में रहती हैं। उन्हें पिछले दो-तीन महीना से पेट में दर्द हो रहा था जांच करने पर पता…
Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज चैम्बर भवन में किया गया। कार्यक्रम में ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर राकेश कुमार सिन्हा ने योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना तथा नए कर्मचारियों को औपचारिक क्षेत्र में लाना है। इस योजना के तहत योग्य प्रतिष्ठानों को नए कर्मचारियों की भर्ती पर सरकार द्वारा ईपीएफ योगदान में सब्सिडी दी जाएगी। सरकार नियोक्ता…
Ranci:अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सहकार भारती, झारखंड एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘आर्थिक एवं सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम सहकारिता ‘ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक सतीश मराठे ने सहकारिता के विभिन्न आयामों, इसके कार्यकलापों तथा देश के विकास की राह में इसके योगदान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आज के दौर में आठ लाख सहकारी समूहों में से तकरीबन साढ़े लाख समूहों के प्रत्यक्ष आर्थिक गतिविधियों…
सरसंघचालक ने दिया एकता का संदेश, बोले-आज जरूरत है हम अच्छा दर्पण देखें, वह जो हमें एक दिखाए-जो हमारा हक है, उसे हम वापस लेंगे, क्योंकि वह हमारा ही है, भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है सतना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत की एकता को भाषा, धर्म या क्षेत्रीय पहचान से नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से देखना होगा। आज जरूरत है कि हम अच्छा दर्पण देखें, वह जो हमें एक दिखाए। उन्होंने कहा कि जो हम घर का कमरा छोड़कर आए हैं, एक दिन उसे वापस लेकर फिर…
मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहिल्यानगर में महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित किसानों को केंद्र सरकार की ओर से मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के नुकसान की रिपोर्ट तत्काल केंद्र सरकार को भेजें। केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज अहिल्यानगर के लोनी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “महाराष्ट्र में किसानों के लिए संकट है। 60 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। राज्य को 3132 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिनमें से कुछ अप्रैल में दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की मदद…
सिलीगुड़ी, 5 अक्टूबर (हि.स.) । दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मच गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को बताया कि अब तक विभिन्न स्थानों से 11 शव बरामद किए गए हैं। अनुमान है कि मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच सकती है। इनमें ज्यादातर लोग मिरिक और सुखियापोखरी क्षेत्रों के हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वी हिमालयी क्षेत्र का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है। उत्तर बंगाल की रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। पटरियों के जलमग्न हो जाने के कारण कई ट्रेनों…
चंडीगढ़। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्यों को 2.5 किलोग्राम हेरोइन और पांच अत्याधुनिक पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को बताया कि तरनतारन के गांव ढोलण निवासी गुरजंट सिंह और गांव छीना बिधी चंद निवासी गुरवेल सिंह को पकड़ा गया है। इनके पास से बरामद हथियारों में चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (मैगजीन सहित) और एक .30 बोर पिस्तौल (मैगजीन सहित) शामिल हैं। नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। दो दिन के दौरे पर पटना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को राजग के तीन घटक दलों के नेताओं से मुलाकात की। धर्मेंद्र प्रधान ने सबसे पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। फिर राजग के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मिलने…
यरूशलेम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सभी बंधक (जीवित और मृत दोनों) वापस लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि इजराइल “एक बहुत बड़ी उपलब्धि के कगार पर” है, हालांकि समझौता अभी अंतिम नहीं हुआ है और इस दिशा में कड़ी मेहनत जारी है। नेटन्याहू ने कहा, “ईश्वर की कृपा से आने वाले दिनों में, सुक्कोत त्योहार के दौरान, हम सभी बंधकों की वापसी की घोषणा कर सकेंगे, जबकि इजराइली सेना (आईडीएफ) अब भी गाजा में तैनात रहेगी।” प्रधानमंत्री ने बताया कि अब तक…