Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»राउंड अप : प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग हादसे पर जताया शोक, दिया हर संभव मदद का आश्वासन ! ममता बनर्जी कल जाएंगी उत्तर बंगाल
देश

राउंड अप : प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग हादसे पर जताया शोक, दिया हर संभव मदद का आश्वासन ! ममता बनर्जी कल जाएंगी उत्तर बंगाल

avnpostBy avnpostOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

सिलीगुड़ी, 5 अक्टूबर (हि.स.) । दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मच गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को बताया कि अब तक विभिन्न स्थानों से 11 शव बरामद किए गए हैं। अनुमान है कि मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच सकती है। इनमें ज्यादातर लोग मिरिक और सुखियापोखरी क्षेत्रों के हैं।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वी हिमालयी क्षेत्र का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है। उत्तर बंगाल की रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। पटरियों के जलमग्न हो जाने के कारण कई ट्रेनों को या तो रद्द करना पड़ा है या मार्ग बदलना पड़ा है। पर्यटकों को फिलहाल होटलों में ही रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, हरसंभव मदद का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दार्जिलिंग में पुल हादसा और भारी तबाही पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों, यही कामना है।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल जाएंगी उत्तर बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई इलाके अचानक हुई भारी बारिश और बाहरी राज्यों से आई नदी के पानी के प्रवाह के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 12 घंटे में उत्तर बंगाल में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे संकोश नदी और अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण हमारे कुछ भाइयों-बहनों की जान चली गई। मैं दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और उन्हें हर संभव मदद तुरंत भेजी जाएगी।”

उन्होंने बताया कि दो लोहे के पुल बह गए हैं, कई सड़कें टूट गईं और दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में बड़े पैमाने पर जलभराव हुआ है। मिरिक, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, माटीगाड़ा और अलीपुरद्वार में सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं। उन्होंने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, उत्तर बंगाल के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की है, जिसमें गौतम देव और अनित थापा जैसे जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, “मैं लगातार संपर्क में हूं और कल अपने मुख्य सचिव के साथ उत्तर बंगाल जा रही हूं।”

24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम

राज्य सरकार ने दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल के सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए हैं, जो चौबीसों घंटे सक्रिय हैं। नवान्न आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के नंबर हैं: +91 33 2214 3526 और +91 33 2253 5185। वहीं टोल फ्री नंबर +91 86979 81070 और 1070 जारी किए गए हैं।

राज्य सरकार ने पर्यटकों से अपील की है कि वे फिलहाल जहां हैं, वहीं रहें और पुलिस द्वारा सुरक्षित निकासी की प्रतीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रशासन और पुलिस की टीमें सभी प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचा रही हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.