मैक्लुस्कीगंज। YBN गुरुकुलम, मैक्लुस्कीगंज में आज सेवा दिवस के अवसर पर 350 बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के चरण पखारकर उनके प्रति सम्मान और सेवा का भाव प्रकट किया गया। इस अवसर पर सभी को साड़ी एवं धोती का वितरण किया गया तथा सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि YBN ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. राम जी यादव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वासुदेव प्रसाद, संस्थापक प्राचार्य, राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर, धनबाद; डॉ. चमन सिंह ठाकुर, प्राचार्य, YBN गुरुकुलम; डॉ. आनंद मोहन, प्राचार्य, अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय; तथा डॉ. ओम प्रकाश, शिक्षक, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके, रांची की गरिमामयी उपस्थिति रही। सेवा अनुष्ठान के अवसर पर गुरुकुलम के प्राचार्य डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों को अपने कार्यालय में सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. राम जी यादव ने कहा कि — “विकसित भारत @2047” के संकल्प के साथ, ‘नर ही नारायण’ की भावना को आत्मसात करते हुए इस प्रकार के आयोजन शिक्षा के समग्र (Holistic) दृष्टिकोण को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा — “जोतों जीव तत्वों शिव का भाव ही सच्चे अर्थों में सेवा का संदेश देता है। इस अनुष्ठान को सफल बनाने में रामबिलास गोप, संतु, संतोष, राजू सहित गुरुकुलम के शिक्षक एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
