Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एसबीयू में सहकारिता पर संगोष्ठी का आयोजन !! विकसित भारत को गढ़ने में सहकारिता की भूमिका अहम:सतीश मराठे
झारखंड

एसबीयू में सहकारिता पर संगोष्ठी का आयोजन !! विकसित भारत को गढ़ने में सहकारिता की भूमिका अहम:सतीश मराठे

avnpostBy avnpostOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranci:अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सहकार भारती, झारखंड एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘आर्थिक एवं सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम सहकारिता ‘ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक सतीश मराठे ने सहकारिता के विभिन्न आयामों, इसके कार्यकलापों तथा देश के विकास की राह में इसके योगदान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आज के दौर में आठ लाख सहकारी समूहों में से तकरीबन साढ़े लाख समूहों के प्रत्यक्ष आर्थिक गतिविधियों से जुड़ाव की बात कही। विकसित और आत्मनिर्भर भारत को गढ़ने में कोऑपरेटिव सेक्टर की अहम भूमिका तथा तकरीबन 30 करोड़ भारतीयों के इससे जुड़े होने से जीडीपी में इसके योगदान की भी उन्होंने चर्चा की।
पिछले दस वर्षों के दौरान विकास के पैमाने पर भारत की लंबी छलांग को उन्होंने देश की मौजूदा आर्थिक नीतियों का परिणाम करार दिया। इक्विटेबल और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए उन्होंने मिशन मोड में मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को बढ़ावा देने तथा रिसर्च और स्टार्टअप पॉलिसी एवं डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सरकार के प्रयासों की सराहना की। सहकारी समितियों की करोड़ों लोगों तक पहुंच से आनेवाले वर्षों में क्रेडिट फ्लो के परिणामस्वरूप भारत में जीडीपी ग्रोथ बढ़ने की बात भी उन्होंने कही।
कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए सहकार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विनय खटावकर ने इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान पीढ़ी को सहकारिता के महत्व पर यथोचित जानकारी देने की आवश्यकता की बात कही। संगोष्ठी का संचालन सुधीर कुमार ने किया। संगोष्ठी के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पाठक, प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह, प्रांत मंत्री रितेश झा, नाबार्ड की सीजीएम दीपमाला घोष, आईसीएआर निदेशक डॉ. अभिजीत कार समेत एसबीयू के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन एवं आयोजन समिति के प्रो. संदीप कुमार, करण प्रताप सिंह तथा विवि के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने संगोष्ठी के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026

डूरंड कप : रांची में हाई अलर्ट, स्टेडियम के बाहर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.