Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर तकिए से मुंह दबाकर हत्या का आरोप
झारखंड

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर तकिए से मुंह दबाकर हत्या का आरोप

avnpostBy avnpostOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पलामू। पलामू के पाटन थाना क्षेत्र स्थित बरसैता गांव में सुनील पासवान की पत्नी प्रीति देवी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार रात प्रीति का शव उसके कमरे में मिला। मायके पक्ष ने पति पर तकिए से मुंह दबाकर जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एमएमसीएच में रविवार दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम किया गया।

मृतका प्रीति की शादी वर्ष 2018 में सुनील पासवान से हुई थी। परिजनों के अनुसार, सुनील ने एक साल पहले मेदिनीनगर में रहने वाली एक युवती से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात को लेकर प्रीति नाराज रहती थी और यह मामला पहले भी थाने तक पहुंचा था। सुनील अपनी दूसरी पत्नी के साथ मेदिनीनगर में रहता है।

प्रीति के पिता किरानी राम ने अपने दामाद और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि सुनील ने अपनी प्रेमिका के कहने पर प्रीति की हत्या की है। सुनील की मां भी उसकी दूसरी शादी से नाराज रहती थी। दशहरा के दौरान सुनील ने अपनी पत्नी से ‘मंईयां सम्मान योजना’ के दो हजार रुपये और मां से समूह किस्त के नाम पर चार हजार रुपये लिए थे।

शनिवार रात प्रीति अपनी दो मासूम बच्चियों (4 और 3 वर्ष) के साथ खाना खाकर सो गई थी। आधी रात को पड़ोसियों ने शोरगुल सुना और मौके पर पहुंचने पर प्रीति को मृत पाया। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। मौके से जरूरी जानकारी लेकर पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026

डूरंड कप : रांची में हाई अलर्ट, स्टेडियम के बाहर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.