Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»पूर्वी सिंहभूम»युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार, जादू-टोना में बली चढ़ाने की आशंका
पूर्वी सिंहभूम

युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार, जादू-टोना में बली चढ़ाने की आशंका

avnpostBy avnpostSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा में सोमवार की मध्यरात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक की जान जादू-टोना की कुप्रथा के तहत ली गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, मृतक अजय बासा अपने मित्र संदीप के साथ सोमवार की रात घर से निकला था। देर रात उसकी लाश गाढ़ाबासा स्थित घर के बगल वाले गली में पास संदिग्ध हालत में पाई गई। सिर धड से अलग था। लोगों का कहना है कि आरोपित संदीप जादू-टोना के काम में शामिल रहता था और उसी ने अजय को किसी तंत्र-मंत्र के अनुष्ठान के लिए बली चढ़ा दिया। जैसे ही घटना की खबर फैली, परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपित से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की वास्तविक वजह सामने आ सके।

मृतक अजय बासा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि वह घर का इकलौता बेटा था और कुछ ही दिन पहले उसके पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अब बेटे की हत्या की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गाढ़ाबासा बस्ती में भारी भीड़ जमा हो गई है और पुलिस ने किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। वहीं, जादू-टोना के नाम पर इस अमानवीय कृत्य ने एक बार फिर समाज में व्याप्त अंधविश्वास की गहराई पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.