Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»डायरेक्शन की दुनिया में एंट्री लेंगे रणबीर कपूर
सिने-जगत

डायरेक्शन की दुनिया में एंट्री लेंगे रणबीर कपूर

avnpostBy avnpostSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू करने वाले रणबीर ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब 43 साल की उम्र में वह न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि जल्द ही निर्देशन की ओर भी कदम बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान फैंस से बातचीत करते हुए रणबीर ने खुलासा किया, “मैं एक फिल्म डायरेक्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हाल ही में मैंने एक राइटर्स रूम शुरू किया है और दो आइडियाज पर काम भी कर रहा हूं, ताकि खुद को लगातार प्रेरित रख सकूं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह उनकी योजनाओं का अहम हिस्सा है और आने वाले कुछ सालों में वह इसे हर हाल में पूरा करना चाहते हैं।

रणबीर कपूर ने अपने निर्देशन के प्लान्स के साथ-साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ पर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया, “फिल्म की शूटिंग साल 2027 में शुरू होगी। संदीप रेड्डी वांगा मुझसे लगातार चर्चा कर रहे हैं और यह अनुभव वाकई शानदार होने वाला है। मैं सेट पर वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

रणबीर आने वाले समय में ‘रामायण’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘लव एंड वॉर’, ‘धूम 4’ और ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 देव’ जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंडी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन पर आधारित फिल्म ‘सहरिया द जंगल ऑफ वॉरियर’ 5 जून को होगी रिलीज

May 23, 2026

Rihanna और उनके मेहमानों पहुचे अंबानी परिवार के घर

April 26, 2026

अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में उछाल

November 19, 2025

✤ अभी-अभी

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति

June 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शारदा ग्लोबल स्कूल को दो कांस्य पदक

June 3, 2026

जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में

June 3, 2026

प्राकृतिक संसाधनों का बचाव ही आपदा प्रबंधन का उद्देष्य: डालसा

June 3, 2026

सिनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

June 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.