Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»राष्टपति ट्रंप मंगलवार को शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे
दुनिया

राष्टपति ट्रंप मंगलवार को शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे

avnpostBy avnpostSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्होंने देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों (जनरलों) की मंगलवार को होने वाली बैठक में शामिल होने का फैसला किया है। यह बैठक वर्जीनिया में होनी है। रक्षा सचिव (अब युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ ने पिछले हफ्ते आदेश जारी कर सभी शीर्ष जनरलों को इस बैठक में मौजूद रहने के लिए ताकीद किया था।

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया के मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में ट्रंप की उपस्थिति न केवल हेगसेथ के प्रस्तावित संबोधन पर भारी पड़ेगी, बल्कि इस विशाल और लगभग अभूतपूर्व सैन्य आयोजन में नई सुरक्षा चिंताएं भी पैदा कर रही हैं। वर्जीनिया पहुंचने के लिए कुछ जनरलों और एडमिरल्स को हजारों मील की यात्रा करनी पड़ेगी है। ट्रंप ने इस चर्चा को मुख्यतः एक उत्साहवर्धक बातचीत बताया।

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के मंगलवार को इस बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। बताया गया है कि ट्रंप सैन्य अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। पेंटागन के आसपास के कार्यालयों को सूचना दी गई है कि मरीन कॉर्प्स यूनिवर्सिटी में मंगलवार सुबह होने वाले आयोजन की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। क्वांटिको में राष्ट्रपति के शामिल होने से अब सीक्रेट सर्विस इस कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने जारी आदेश में कहा है कि यदि कोई अफसर नहीं पहुंचता तो उसे इसका पर्याप्त और समुचित कारण बताना होगा। इस बैठक को एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इस आयोजन की रूप-रेखा से परिचित एक रक्षा अधिकारी ने कहा, ” हेगसेथ के लिए यह घोड़ों को अस्तबल में लाने और उन्हें चाबुक से दुरुस्त करने की कोशिश है।”

बताया गया है कि आयोजन से पहले या कार्यक्रम स्थल पर हेगसेथ का रिकॉर्डेड भाषण जारी किया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी बड़ी बैठक का मूल विचार हेगसेथ का ही है। जिन सैकड़ों जनरलों और फ्लैग ऑफिसर्स को आमंत्रित किया गया है, उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि सब कुछ छोड़कर वर्जीनिया जाने का आदेश क्यों दिया गया ।

द साल्ट लेक ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यूटा नेशनल गार्ड के जनरलों को हेगसेथ की शीर्ष सैन्य अधिकारियों की इस आकस्मिक बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि यूटा नेशनल गार्ड में कम से कम चार जनरल हैं। इनमें राज्य के शीर्ष सैन्य प्रमुख, एडजुटेंट जनरल, एक सहायक, और सेना व वायु सेना नेशनल गार्ड इकाइयों के जनरल अधिकारी शामिल हैं। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने यूटा के सैन्य प्रमुखों को बैठक में आमंत्रित न करने की वजह पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.