रांची: पैन्टोमैथ ग्रुप की एसेट मैनेजमेंट कंपनी, द वेल्थ कंपनी एसेट मैनेजमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (द वेल्थ कंपनी म्यूच्यूअल फण्ड) ने आज झारखंड की वित्तीय समावेशन यात्रा में एक नया अध्याय लिखते हुए अपनी अनूठी पहल एमएफ दीदी™ रांची में शुरू की। इस सामाजिक पहल का अनावरण माननीय झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी ने एक विशेष कार्यक्रम में किया।
देशभर में अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, मुंबई, पुणे, गुवाहाटी, कोच्चि, नागपुर और जयपुर जैसे शहरों में आयोजित वितरक सम्मेलनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, आज द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री मधु लुनावत ने रांची में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने एमएफ दीदी™ और आगामी द वेल्थ कंपनी फ्लेक्सी कैप फंड पर प्रकाश डाला।
एमएफ दीदी™ भारत की पहली पूर्णत: प्रायोजित पहल है, जिसे द वेल्थ कंपनी ने महिलाओं को प्रशिक्षित, प्रमाणित और सशक्त बनाने के लिए तैयार किया है ताकि वे टियर II और टियर III शहरों में म्यूचुअल फंड वितरक बन सकें। यह कार्यक्रम केवल एनआईएसएम V-A प्रमाणन से आगे बढ़कर वित्तीय साक्षरता, नैतिक वितरण पद्धति और निवेशक जागरूकता प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है, जिससे प्रतिभागी अपने समुदायों में धन-सृजन की दूत बनती हैं। इस कार्यक्रम का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 5,000 महिलाओं को जोड़ना है, और अब तक यह 1,000 से अधिक महिलाओं तक पहुँच चुका है, जो अपने वार्षिक लक्ष्य से आगे है।
रांची के निवेशक सहभागिता पर बोलते हुए, सुश्री मधु लुनावत, संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने कहा:
“रांची नये भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है — महत्वाकांक्षी, डिजिटल रूप से जुड़ा हुआ और अनुशासित धन-सृजन में भाग लेने के लिए तैयार। हम रांची के युवाओं और महिलाओं को वित्तीय योजना एवं दीर्घकालिक निवेश में नई ऊर्जा लाते हुए देख रहे हैं। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड में हमारा संकल्प है कि रांची के हर घर तक विश्वसनीय, समावेशी और सहज म्यूचुअल फंड पहुँचाया जाए। नवोन्मेषी फंड्स, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और समुदाय-आधारित पहल जैसे एमएफ दीदी™ के माध्यम से हम रांची को भारत की वित्तीय सशक्तिकरण यात्रा का अहम हिस्सा बनाने के लिए दृढ़ हैं।”
