Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»डीसी, एस एसपी नगर आयुक्त सहित अनेक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी सम्मानित किए गए।
झारखंड

डीसी, एस एसपी नगर आयुक्त सहित अनेक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी सम्मानित किए गए।

avnpostBy avnpostSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति एवं सर्वधर्म सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिहार क्लब रांची में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के आजीवन संयोजक डॉ अजीत सहाय की अध्यक्षता में सदभावना कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री,वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, अल्पसंख्यक आयोग झारखंड के उपाध्यक्ष समशेर आलम,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, एसडीएम रांची उत्कर्ष कुमार, एडीएम विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक,अपर नगर आयुक्त संजय कुमार,पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता,सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान ,बाल सेवा आयोग के सदस्य उज्जवल तिवारी,दीपक ओझा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारीगण एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख लोगों को चुनरी भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए रांची के सर्वधर्म के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि रांची गंगा जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल है । एकता भाईचारे पर आधारित रांची वासी झारखंड के इतिहास का एक अटूट हिस्सा है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है,हमें मिलजुलकर इस एकता को बरकरार रखने की जरूरत है। एकता एवं भाईचारे के लिए उन्होंने हर संभव प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही।वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोगों को बधाई देते हुए रांची के सर्वधर्म के तमाम लोगों को बधाई दी एवं कहा कि ऐसा आपसी सौहार्द रांची में ही देखने को मिला जो अद्भुत है एवं इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। प्रशासनिक स्तर पर उन्होंने भी अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष समशेर आलम एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि रांची वासियों द्वारा एकता एवं भाईचारे पर आधारित राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचने का काम किया है इस वर्ष भी हम सभी मिलजुलकर दुर्गा पूजा ओसहित तमाम त्योहारों को मनाते हुए इतिहास में नया अध्याय जोड़ने का काम करेंगे। नगर निगम रांची के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने सर्वधर्म के त्योहारों में सभी लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए अपने अनुभव का विस्तार से चर्चा किया एवं विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के साथ साथ अपने पूरी टीम को बधाई दी एवं हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग देने की बात ही। कार्यक्रम का संचालन सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने किया। रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संयोजक डॉ अजीत सहाय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में महानगर दुर्गा पूजा पर विस्तार से जानकारी दी एवं कहा कि बिहार क्लब द्वारा धार्मिक, सामाजिक कार्यों के साथ – साथ शैक्षणिक कार्य भी किए जाते हैं जिसमें सर्वधर्म के लोगों का आपार सहयोग रहता है। एकता भाईचारे पर आधारित बिहार क्लब को भविष्य में और भी निखारे जाने की बात कही। रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा ने अपने सम्बोधन में महानगर दुर्गा पूजा समिति के अधीन आने वाले सभी पूजा पंडालों की समस्याओं को समाधान समिति द्वारा किए जाने की बात कही। कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी,राजन वर्मा,संजय मिनोचा, संजय सिन्हा गोपू, अमरनाथ साहू,राणा रंधीर,साहेब अली,हाजी माशूक,समीर सिंह,विनोद सिंह,मो. नौशाद, अब्दुल्लाह,संजय सिंह,जसीम हसन,मो. इश्तेयाक, बब्लू भाई,मो. मोख्तार,मो. फिरोज,सुहैल खान,जमील गद्दी,राशिद जमील,तबरेज आलम ,तनवीर आलम,मो. महबूब,शायान, मोहसिन ,मो. अकबर,नन्हू भाई सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सागर कुमार ने किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश, पूर्व सीएमपीडीआई जीएम की बहादुरी से भागे तीनों बदमाश

July 25, 2026

रांची में कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड पर हवाई फायरिंग का आरोप, राइफल जब्त, जांच जारी

July 25, 2026

रांची : डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद हटाई गईं, अभिनंदन कुमार बने नए थाना प्रभारी

July 25, 2026

✤ अभी-अभी

Mostbet Hungary – Bónusz 125% – Bejelentkezés a Mostbet

July 26, 2026

Gates of Olympus – Pragmatic Play Slot

July 26, 2026

91 Club Online Casino in India – Games and Features

July 26, 2026

1win — казино и БК

July 26, 2026

Mostbet – Casino Online e Casa de Apostas em Portugal

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.