तेलोडीह (कोडरमा) गांधी मैदान, तेलोडीह में आयोजित अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में आज मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन शामिल हुईं। इस अवसर पर झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू व राज्यसभा सांसद डॉ० सरफराज अहमद उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों ने माननीय अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफियों और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
