रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी रजत राज को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनका शोध विषय “The Tribal Culture Through the lens: Analysing Visuals of Newspapers in reference to the Nagpuri Culture of Jharkhand” रहा, जिसमें उन्होंने झारखंड की नागपुरी संस्कृति को समाचार पत्रों के दृश्य के माध्यम से विश्लेषित किया। यह शोध डॉ. अमृत कुमार के मार्गदर्शन में हुआ है। एक्सटर्नल एक्सपर्ट के रूप में प्रोफेसर बच्चा बाबू , यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, द्वारका (दिल्ली) मौजूद रहे। रजत राज के इस शोध में यह दर्शाया गया है…
Author: Super_User
रांची। खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कड़ी आपत्ति जताई है। श्री सेठ ने कहा कि 3 दिन पूर्व रामनवमी के अवसर पर हुई पत्थरबाजी और हिंसक घटना में अब तक प्रशासन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। यह घटना जिस तरह दिखाई गई है, परिस्थितियां बिल्कुल उसके विपरीत है। पुलिस प्रशासन के सामने पत्थरबाजी हुई। हिंदुओं के अलावा पुलिस के लोग भी घायल हुए। मुझे सूचना है कि इस घटना के साक्ष्य को हटा दिया गया है।…
चान्हो: चान्हो प्रखंड के विभिन्न गणेशपुर, जयपुर, बुचाओपा , लुपुंगा, नवाडीह, गांव के ग्रामीण ढोल नगाड़े की गुंज के बीच नाचते झूमते हुए परंपरागत विशु शिकार पर रवाना हुए। इस अवसर पर मुखिया महादेव उरांव ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारी समाज की परम्परा संस्कृति रीति रिवाज के प्रति आने वाली पीढ़ी को अवगत कराना है। विशु शिकार की परम्परा प्रत्येक वर्ष की चैत्र माह में आयोजित किया जाता है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की भावना को दर्शाती है। वहीं इस दौरान गांव की महिलाओं ने शिकार पर रवाना होने वाले सभी लोगों को सिंदूर लगा कर…
रांची। श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सेवाधाम परिसर में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंगलवार को दिव्यांग और मंदबुद्धियाें के बीच अन्नपूर्णा सेवा के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोरंजन कुमार, विधुजी और उनके परिवार के सहयोग आयोजित इस कार्यक्रम के तहत आश्रम में रह रहे 45 दिव्यांग एवं निराश्रितों के साथ-साथ उनकी सेवा में लगे सेवादारों को विधिवत तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का भोजन कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 16 मार्च से 31 मार्च तक चल रहे विशेष सेवा…
ओरमांझी। आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में इंफोसिस द्वारा समर्थित 20 दिवसीय “ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग (GEET)” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्नातक छात्रों को उद्योग की वर्तमान मांगों के अनुरूप तैयार करना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना था। यह कार्यक्रम Learnet Skills के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को संचार कौशल,इंटरव्यू की तैयारी, डोमेन अवेयरनेस, तार्किक क्षमता, डिजिटल दक्षता एवं कस्टमर एंगेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी पेशेवर दक्षताओं को निखारा और जॉब मार्केट से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त…
कांके प्रखंड (28 मार्च 2026, शनिवार): चंदवे पंचायत में आज जल जागरूकता, जल के महत्व को समझाने तथा तालाब स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पिरामल फाउंडेशन की टीम – काकोली भंडारी, पूजा सिंह एवं सचिन करांडे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत के मुखिया गुरूचरण मुंडा, गांव की जलसहिया मुन्नी देवी, आजीविका पशु सखी अंजनी देवी, वार्ड सदस्य सायदा खातून, स्वास्थ्य सखी लालो देवी एवं सलेमून खातून, डुबालिया गांव की जलसहिया सरिता देवी तथा ओयना गांव की जलसहिया सावित्री देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय…
रांची। रांची स्थित बिरसा मुंडा चिड़ियाघर इन दिनों गंभीर प्रशासनिक चुनौती का सामना कर रहा है। यहां मांसाहारी जानवरों के लिए मांस की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। यह स्थिति मांस आपूर्ति से जुड़े टेंडर को लगातार दूसरी बार रद्द किए जाने के बाद उत्पन्न हुई है, जिससे चिड़ियाघर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, चिड़ियाघर प्रशासन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए जारी टेंडर में प्रतिदिन 118.75 किलोग्राम बिना हड्डी वाला और 30 किलोग्राम हड्डी सहित मांस की आपूर्ति का प्रावधान रखा गया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा तक केवल दो ही आवेदकों…
रांची। झारखंड के हज़ारीबाग में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को पहले अपने शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए, बजाय इसके कि वह हर घटना का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं समाज पर कलंक हैं और इनके खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर सख्त कदम उठाने चाहिए। लेकिन भाजपा…
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें राजमहल (साहिबगंज) में सबसे अधिक 64 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में जगन्नाथपुर में 33.4 मिमी, बरही (डीवीसी) में 26.3 मिमी, चाकुलिया में 23.4 मिमी, कांके (बीएयू) में 16.2 मिमी, आनंदपुर में 16 मिमी, रामगढ़ डीवीसी में 15.5 मिमी, बहरागोड़ा में 13.2 मिमी, बालूमाथ में 12.2 मिमी, पोटका में 11.6 मिमी तथा सरायकेला-खरसावां, सिसई और भरनो में करीब 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है…
रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में शनिवार, 28 मार्च 2026 को 4th न्यायमूर्ति एस. बी. सिन्हा स्मृति व्याख्यान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के प्लेनरी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायपालिका, शिक्षाविदों और विधि समुदाय के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय ने “पर्यावरणीय न्याय एवं जलवायु परिवर्तन: न्यायालय किस प्रकार आगे का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं” विषय पर व्याख्यान दिया। अपने प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय न्याय केवल एक नीतिगत मुद्दा…