Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड के साहिबगंज में सबसे अधिक 64 मिमी बारिश दर्ज, 02 अप्रैल तक येलो अलर्ट
झारखंड

झारखंड के साहिबगंज में सबसे अधिक 64 मिमी बारिश दर्ज, 02 अप्रैल तक येलो अलर्ट

Super_UserBy Super_UserMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें राजमहल (साहिबगंज) में सबसे अधिक 64 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी।
मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में जगन्नाथपुर में 33.4 मिमी, बरही (डीवीसी) में 26.3 मिमी, चाकुलिया में 23.4 मिमी, कांके (बीएयू) में 16.2 मिमी, आनंदपुर में 16 मिमी, रामगढ़ डीवीसी में 15.5 मिमी, बहरागोड़ा में 13.2 मिमी, बालूमाथ में 12.2 मिमी, पोटका में 11.6 मिमी तथा सरायकेला-खरसावां, सिसई और भरनो में करीब 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मार्च को उत्तर-पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही वज्रपात की भी आशंका है।
राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 31 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 1 अप्रैल को दक्षिणी जिलों और 2 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के कारण रांची समेत कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.