चान्हो: चान्हो प्रखंड के विभिन्न गणेशपुर, जयपुर, बुचाओपा , लुपुंगा, नवाडीह, गांव के ग्रामीण ढोल नगाड़े की गुंज के बीच नाचते झूमते हुए परंपरागत विशु शिकार पर रवाना हुए। इस अवसर पर मुखिया महादेव उरांव ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारी समाज की परम्परा संस्कृति रीति रिवाज के प्रति आने वाली पीढ़ी को अवगत कराना है। विशु शिकार की परम्परा प्रत्येक वर्ष की चैत्र माह में आयोजित किया जाता है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की भावना को दर्शाती है। वहीं इस दौरान गांव की महिलाओं ने शिकार पर रवाना होने वाले सभी लोगों को सिंदूर लगा कर विदा किया। इस अवसर पर सुनील उरांव, लक्ष्मण भगत,देववन्त साहू, सिंघा उरांव के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
