रांची : 28वीं नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन जारी रहा। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आज इंटरनेशनल सेपक टकरा फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल दातुक अब्दुल हलीम बिन कादर ने एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने भारत में सेपक टकरा के विकास की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि देश में खिलाड़ियों का दायरा बहुत बड़ा है और भविष्य में इस खेल में असीमित संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पिछले एशियन खेलों और वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रदर्शन को देखते हुए आगामी जापान में…
Author: Super_User
Ranchi: राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन रणनीतिक ज्ञान मिशन के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्लाइमाथॉन का समापन सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग में आज संपन्न हुआ। सोशल इनिशिएटिव थ्रू डेवलपमेंट एंड ह्यूमैनिटेरियन एक्शन (सीधा) द्वारा संचालित इस आयोजन में छात्रों ने झारखंड की जलवायु संबंधी चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इम्पैक्ट कैनवास प्रतियोगिता में बारह छात्र समूहों ने खाद्य, जल, अपशिष्ट, वन, स्वास्थ्य, जेंडर, खनन, ऊर्जा, उद्योग, परिवहन, आपदा प्रबंधन तथा पारंपरिक पारिस्थितिकी ज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर अपने समाधान आधारित रोडमैप प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने पावरपॉइंट, चार्ट एवं ऑडियो-विजुअल माध्यमों से व्यावहारिक…
Ranchi: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य व्यवस्था की तैयारी को लेकर भी लगातार जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आगामी पर्व त्योहार को लेकर विधि-व्यवस्था संबंधित शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर श्री पारस राणा , अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री कुमार रजत , पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, श्री…
राँची। डीएवी पब्लिक स्कूल,हेहल(राँची) के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का अवसर रहा, जब विद्यालय की मेधावी पूर्व छात्रा आद्या विभूति ने GATE 2026 में AIR 348 प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें प्राचार्य सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी(डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखण्ड ज़ोन-जी) बिपिन राय ने आद्या व उसकी माता जी को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की। इसी क्रम में विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी SAIL Safety Organisation द्वारा आयोजित Extempore…
रांची रेल मंडल में कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन सतर्क” के अंतर्गत निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23.03.2026 को आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची के अधिकारी एवं स्टाफ नामकुम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं के विरुद्ध चेकिंग अभियान में संलग्न थे। चेकिंग के दौरान सायंकाल प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक व्यक्ति काले एवं ग्रे रंग के पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम अमन कुमार, उम्र लगभग 20 वर्ष,…
रांची। हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) की जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी से जुड़े मामले में आरोपित प्रसन्नजीत पंडा की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। अदालत के निर्देश पर रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन स्वयं उपस्थित हुए। अदालत ने उनसे पूछा कि जब प्रसन्नजीत पंडा की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय दोनों से पहले ही खारिज हो चुकी है, तो अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों सुनिश्चित नहीं…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने विधवा द्वारा दायर पारिवारिक पेंशन याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड एडवोकेट्स वेलफेयर पेंशन कमेटी और ट्रस्टी कमेटी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने दोनों पक्षों को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह याचिका झारखंड एडवोकेट्स वेलफेयर (पेंशन एवं फैमिली पेंशन) नियम, 2012 के तहत दायर की गई है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंदा सेन की पीठ में हुई। याचिकाकर्ता विधवा ने आरोप लगाया कि उनके पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन स्वीकृत करने में दो वर्षों से अधिक की अनावश्यक देरी की गई। सुनवाई के दौरान…
Ranchi: डीएवी कपिलदेव विद्यालय में दिनांक 23 मार्च 2026 को कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, आधुनिक शिक्षण-पद्धति, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण गरिमामय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य-सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एम. के. सिन्हा (डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड ज़ोन-बी) ने अपने…
रांची, अबुआ अधिकार मंच के इंचार्ज (यूथ एंड स्टूडेंट अफेयर्स) अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में आज मंच के सदस्यों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ राजीव मनोहर से शिष्टाचार मुलाकात की।अभिषेक शुक्ला एवं मंच के सदस्यों ने कुलपति महोदय को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट करते हुए नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान अभिषेक शुक्ला ने विश्वविद्यालय में राजभवन के आदेश एक व्यक्ति एक पद का पालन सुनिश्चित करने, छात्र संघ चुनाव अभिलंब करने, विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया अग्रसारित करने…
Ranchi: रांची जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE), 2009 के अंतर्गत कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पारदर्शी रूप से संचालित की जा रही है। यह प्रक्रिया जिला स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल rteranchi.in* के माध्यम से की जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026* से शुरू होकर मूल रूप से 15 मार्च 2026 तक निर्धारित थी। अभिभावकों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने…