रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें राजमहल (साहिबगंज) में सबसे अधिक 64 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में जगन्नाथपुर में 33.4 मिमी, बरही (डीवीसी) में 26.3 मिमी, चाकुलिया में 23.4 मिमी, कांके (बीएयू) में 16.2 मिमी, आनंदपुर में 16 मिमी, रामगढ़ डीवीसी में 15.5 मिमी, बहरागोड़ा में 13.2 मिमी, बालूमाथ में 12.2 मिमी, पोटका में 11.6 मिमी तथा सरायकेला-खरसावां, सिसई और भरनो में करीब 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है…
Author: Super_User
रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में शनिवार, 28 मार्च 2026 को 4th न्यायमूर्ति एस. बी. सिन्हा स्मृति व्याख्यान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के प्लेनरी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायपालिका, शिक्षाविदों और विधि समुदाय के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय ने “पर्यावरणीय न्याय एवं जलवायु परिवर्तन: न्यायालय किस प्रकार आगे का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं” विषय पर व्याख्यान दिया। अपने प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय न्याय केवल एक नीतिगत मुद्दा…
ओरमांझी: शनिवार को पीस स्काउट एंड गाइड, इंडिया के तत्वावधान में माउंट कार्मेल स्कूल ओरमांझी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीमवर्क तथा जीवन कौशल का विकास करना था। 24 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को गांठ बांधना (नॉटिंग), पायनियरिंग, रेस्क्यू तकनीक, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) सहित विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में इस वर्ष मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव, प्रकृति पर्व सरहुल और ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर झारखंड मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए भारत की एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया। सांप्रदायिक सौहार्द का भव्य नजारा श्रीराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रांची की सड़कों पर ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ जीवंत हो उठी। मुस्लिम समाज के युवाओं ने आगे बढ़कर राम भक्तों का आत्मीय स्वागत किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वागत मंच लगाए…
रांची: बाबू लेन स्थित बेथेसदा बालिका मध्य विद्यालय में झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा निर्देशित आदेश के आलोक में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद 15 गजाला परवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गुलाम सरवर रिजवी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मुख्य अतिथि गजाला परवीन ने अपने संबोधन में मिशनरी शिक्षण संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के साथ-साथ अनुशासन और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान…
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र में महाष्टमी को गुरुवार देररात निकाले गए जुलूस पर हुए पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। इस घटना में छह पुलिसकर्मी और अनेक नागरिक घायल हुए हैं। पुलिस ने 12 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त की है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पलामू डीआईजी कौशल किशोर और गढ़वा एसपी अमन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एक समुदाय का आरोप है कि जुलूस को विशेष समुदाय के लोगों ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास आगे जाने से रोक दिया। डीआईजी ने बताया कि रामनवमी की…
चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय नागरी सेवा योग क्रिडा स्पर्धा २०२५-२६ में श्रीमती अपर्णा जाधव, मानद सचिव, योग विभाग, सचिवालय जिमखाना के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र शासन की टीम ने घवघवीत सफलता हासिल कर विजय की गुढ़ी उठाई! २४ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से विभिन्न आयु वर्गों में लगभग ४०० खिलाड़ियों ने भाग लिया। महाराष्ट्र टीम ने १५ पदक जीते: १ स्वर्ण ७ रजत ७ कांस्य इसके अलावा पुरुष टीम ने सामूहिक द्वितीय स्थान प्राप्त किया! इस प्रदर्शन की हर ओर प्रशंसा और बधाइयों की वर्षा हो रही है। पदक विजेताओं की सूची: स्वर्ण पदक: दत्ताराम सावंत – आर्टिस्टिक सोलो…
रांची। जोन्हा फॉल के निकट मसरीजारा से हेसलाबेड़ा तक कच्ची सड़क को पक्कीकरण कराने के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रस्तावित सड़क का विस्तृत लेआउट प्लान प्रस्तुत नहीं करने पर राज्य सरकार पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि जिम्मेदार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को अदालत जुर्माना भी लगा सकता है। लेकिन अदालत ऐसा कड़ा आदेश पारित नहीं करना चाहता। सरकार एक सप्ताह में प्रस्तावित सड़क का विस्तृत लेआउट प्लान बनाए और उसे रेलवे को अनुमोदन के लिए भेजे। इस मामले की…
रांची। रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार की देर रात झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में रांची एसएसपी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने तथा जुलूस और शोभायात्रा के रूट का भौतिक सत्यापन करने पर जोर दिया। इसके…
रांची। राजधानी रांची में गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से 18 और 19 अप्रैल को 10वें महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने की, जबकि संचालन सचिव सुरेश मिड्ढा ने किया। बैठक में जानकारी दी गई कि 10वें महान कीर्तन दरबार के उपलक्ष्य में 17 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस नगर कीर्तन में पांच निशानची और पांच प्यारों की…