Author: avnpost

चान्हो: चान्हो प्रखंड अंतर्गत रोल गांव में दलित पंचायत का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अगुवाई दिनेश राम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रांची ही नहीं बल्कि लातेहार, लोहरदगा,पलामू सहित अन्य जिलों से आए हुए दलित समाज के अगुवा सम्मिलित हुए। मंच पर संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता मो. मोजीबुल्ला ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की विचारों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन दलित, वंचित शोषित ,पिछड़े वर्ग के लोगों की दशा दिशा सुधारने के लिए संघर्ष किया। उनके संदेश आज भी हमारे समाज में समानता न्याय भाईचारा की राह दिखाते हैं।साथ ही उन्होंने…

Read More

सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर विधि-व्यवस्था एवं जन-सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राकेश सिंह, उपसमाहर्ता नजारत श्री सुदेश कुमार, एनडीआरएफ असिस्टेंट कमांडेंट श्री…

Read More

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की राज्यस्तरीय बैठक आज प्रेस क्लब, रांची में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय राय ने की। बैठक में सभी एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक ऊर्जा विकास निगम 80% रिक्त पदों पर नियमित बहाली नहीं करता, तब तक नए पद सृजित नहीं होंगे। यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे राज्य में विद्युत कर्मी ब्लैकआउट आंदोलन करेंगे। संघ ने कहा कि वर्तमान में लगभग 7000 मानव दिवस कर्मी एजेंसी के माध्यम से…

Read More

Ranchi: भगवान महावीर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर संस्थान राँची की वार्षिक आमसभा अध्यक्ष श्री संतोष जैन के नेतृत्व रविवार को महावीर भवन बरियातू राँची में आयोजित की गई। अध्यक्ष श्री संतोष जैन के वार्षिक आमसभा बैठक की शुरुआत की । संस्था के सचिव श्री पंकज सेठी द्वारा सम्मिलित वार्षिक रिपोर्ट सहसचिव रोहित जैन एवं अमित जैन ने प्रस्तुत की। डॉ वी के जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। आमसभा में बीते एक वर्ष के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संस्था द्वारा किए गए कार्यों तथा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।…

Read More

धनबाद जिला ओलम्पिक संघ की वार्षिक आम बैठक-सह-चुनाव आज क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के सभागार में संपन्न हुआ। बैठक के प्रारम्भ में सर्वप्रथम जिला ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बी. सी. ठाकुर के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. तत्पश्चात झारखण्ड ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक विपिन सिंह को संघ के अध्यक्ष एस. एम. हाशमी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. उसके बाद संघ के महासचिव रंजीत केशरी द्वारा सदन के समक्ष गत चार वर्षों के दौरान संघ द्वारा संचालित गतिविधियों का संछिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया एवं कोषाध्यक्ष…

Read More

Ranchi: एक्सपो उत्सव 2025 के पांचवे दिन मिडनाइट बाजार में लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी का आनंद लिया। *”लक्ष्य द बैंड”* ने मेन स्टेज पर लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों और बड़ो के लिए खास तैयार *फायर शो* किया गया। शो में आर्टिस्ट द्वारा फायर जगलिंग किया गया। बच्चों के लिए कार्टून आर्टिस्ट मैदान में मनोरंजन कर रहे थे। शाम 7 बजे तंबोला का गेम खिलाया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वॉयस ऑफ एक्सपो में 40 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, विदेशी स्टॉल्स में थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, और तुर्की के उत्पाद…

Read More

Ranchi: आदिवासी कुडमी समाज के बैनर तले कुड़मी जनजाति को एसटी की सूची में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन  रेल टेका आंदोलन जारी है ,  झारखंड राज्य के राँची जिला में – मुरी रेलवे स्टेशन में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए , राय रेलवे स्टेशन, टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन, मेसरा रेलवे स्टेशन रामगढ़ जिला – बरकाकाना रेलवे स्टेशन में बड़कागाँव के विधायक रोशन लाल चौधरी, रामगढ़ के पूर्व विधायक सुनीता चौधरी शामिल हुए ,  हजारीबाग जिला – चरही रेलवे स्टेशन में मांडू के विधायक निर्मल महतो शामिल हुए बोकारो जिला – चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन, जगेश्वर विहार…

Read More

रांची: पारस हॉस्पिटल एचईसी में कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग महिला का सफल इलाज किया गया है। महिला ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जुझ रही थी। पारस हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ गुंजेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने इनका इलाज किया। टीम में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ अभिनव, रेडिशन ऑन्कोलॉजी डॉ निशांत भारद्वाज समेत अन्य लोग शामिल थे। ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला के सभी आर्गन में कैंसर पाये गये थे। ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला के लीवर, गर्दन, फेफड़े, गला, मुंह और दोनों स्तनों में कैंसर फैल चुका था। जांच में यह रोग चौथे चरण (स्टेज-4) में पाया गया।…

Read More

रांची। केन्द्र सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह हैं। वस्त्र मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार ओर से जारी संकल्प के अनुसार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह पदेन अध्यक्ष हैं, जबकि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा समिति के उपाध्यक्ष हैं। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव तथा अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी बतौर सदस्य…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी दो अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सह परिवार सहित सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों कमेटियों के निमंत्रण को स्वीकार करते हए आयोजकों को उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के…

Read More