Ranchi: भगवान महावीर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर संस्थान राँची की वार्षिक आमसभा अध्यक्ष श्री संतोष जैन के नेतृत्व रविवार को महावीर भवन बरियातू राँची में आयोजित की गई। अध्यक्ष श्री संतोष जैन के वार्षिक आमसभा बैठक की शुरुआत की । संस्था के सचिव श्री पंकज सेठी द्वारा सम्मिलित वार्षिक रिपोर्ट सहसचिव रोहित जैन एवं अमित जैन ने प्रस्तुत की। डॉ वी के जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। आमसभा में बीते एक वर्ष के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संस्था द्वारा किए गए कार्यों तथा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। मीटिंग में भविष्य में जनकल्याण के लिए स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने हेतु चर्चा की गई ।
ज़रूरत मंद लोगों के लिए संस्था की नयी डायलिसिस सेंटर, फिजियोथेरेपी, ब्लड बैंक एवं डेंटल केयर सुविधा लो कॉस्ट पर जनसामान्य को उपलब्ध कराने के हेतु चर्चा की गई । मीटिंग में संस्था के गणमान्य सदस्यगण अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी, गोविंद राम सरावगी, पूरणमल जैन, डॉक्टर वी के जैन, कमल जैन, सह सचिव रोहित जैन एवं अमित जैन, सीए जितेन्द्र जैन, पदमचंद जैन, डॉक्टर आलोक, नरेंद्र पण्ड्या, विजय जैन, आलोक सरावगी, विनय सरावगी, रीता जैन, हरीश दोषी, राकेश रारा, अंजय सरावगी, संजीव गंगवाल, दिनेश सिंह, शिवानंद प्रसाद, महेन्द्र जैन, रामपाल जैन, आकाश सेठी, रेखा जैन, विजय पण्ड्या, नवनीत पाटोदी, संजय जैन, संजय छाबड़ा, सुरेश जैन, पंकज जैन, राकेश जैन, रामपाल जैन, पौरुष जैन एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल रांची की बिल्डिंग एवं ज़मीन का स्वामित्व रखने वाले भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान द्वारा रातू रोड राँची में एक नई इकाई का क्रय किया गया है जिसमे संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए स्टेट ऑफ़ आर्ट डायलिसिस सेंटर खोलने का लक्ष्य है। भगवान महावीर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा समाज सेवा के नए आयाम लिखे जा रहे हैं।
