रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की राज्यस्तरीय बैठक आज प्रेस क्लब, रांची में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय राय ने की। बैठक में सभी एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक ऊर्जा विकास निगम 80% रिक्त पदों पर नियमित बहाली नहीं करता, तब तक नए पद सृजित नहीं होंगे। यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे राज्य में विद्युत कर्मी ब्लैकआउट आंदोलन करेंगे।
संघ ने कहा कि वर्तमान में लगभग 7000 मानव दिवस कर्मी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हैं, जो निगम के कुल कर्मचारियों का 80% हिस्सा हैं। इन्हें नियमित करने की मांग को लेकर संघ ने चार प्रमुख बिंदु रखे: तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की बहाली – सभी 80% रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति। कार्य अनुभव की प्राथमिकता – 2016 और 2018 की भांति कार्य अनुभव के आधार पर प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट। सर्वे फाइल के आधार पर नियमितीकरण – वर्ष 2014 के सर्वे के मुताबिक लगातार 10 वर्ष कार्यरत कर्मियों की सीधी नियुक्ति। समान नियम, समान अधिकार – अधिसूचना संख्या-625 को सभी कर्मचारियों पर लागू करना। संघ का मानना है कि इन मांगों को पूरा करने से मानव दिवस कर्मियों को न्याय और अधिकारों की रक्षा मिलेगी।
इस अवसर पर अगले दो वर्ष (2025-2027) के लिए नई कार्यसमिति का गठन किया गया। इसमें निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए: अध्यक्ष – अजय राय, उपाध्यक्ष – दिवाकर मिश्रा, फलेश्वर महली, मो. रजी, उदय मिश्रा, मन्नू भगवान मिश्रा, उदय यादव, प्रधान महासचिव – अमित कुमार कश्यप. महामंत्री – अमित शुक्ला, कुणाल कुमार सिंह, संगठन मंत्री – विकास कुमार, पवन तिवारी, मुकेश साहू, प्रिंस कुमार, संयुक्त सचिव – उत्पल दास, आशीष दास, आनंद प्रमाणिक, मो. शमी, सुभाष ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, कार्यसमिति सदस्य – सुरेश इंदवार, जलील अंसारी, नीलकमल गौतम, जितेंद्र दुबे, राजीव कुमार शुक्ला, दिलीप शर्मा, विद्यासागर, ऋषि कुमार, शाश्वत कुमार, सुनील कुमार, धर्मेंद्र पांडे, गौतम कुमार, वसीर अंसारी, प्रकाश कुमार मो अनवर
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ – विजय कुमार सिंह, यूसुफ खान
