Author: avnpost

रांची: झारखंड का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कंज्यूमर फेयर, एक्सपो उत्सव 2025, कल 16 सितंबर से मोराबादी मैदान में शुरू हो रहा है। इस बार एक्सपो उत्सव अपनी कई नई विशेषताओं के साथ और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह कंज्यूमर फेयर 7 दिनों तक चलेगा, जो कि पहले सिर्फ 5 दिन का होता था। ज्यादा दिन मतलब ज्यादा शॉपिंग और ज्यादा छूट! एक्सपो उत्सव 2025 में 400 से अधिक स्टॉल होंगे, जिसमें भारत और विदेश जैसे बांग्लादेश, थाईलैंड, अफगानिस्तान से भी स्टॉल धारक शामिल होंगे। सभी प्रमुख राज्यों से स्टॉल धारक अपने-अपने अनूठे उत्पाद और…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के नाम संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो जाएगा। इसका फायदा सभी वर्गों को होगा। पीएम ने कहा- वही सामान खरीदें जिसे बनाने में देशवासियों का पसीना लगा हो। पीएम मोदी ने  जीएसटी रिफॉर्म, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि स्वदेशी के अभियान के साथ उत्पादन को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा। वन नेशन वन टैक्स पर कहा कि 2014 में जब देश ने मुझे पीएम बनाया। तब लाखों कंपनियों को अलग-अलग तरह के टैक्स के जाल से परेशानी होती थी। सामान को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने के बीच जो खर्च बढ़ता था, वो गरीब उठाता था। देश को यहां से निकालना बहुत जरूरी था। जब आपने हमें 2014 में अवसर दिया तो हमने जीएसटी को प्राथमिकता बनाया। हमने स्टेकहोल्डर, राज्यों से बात की। हर समस्या का समाधान खोजा। वन नेशन वन…

Read More

तंबाकू, पान मसाला और कार्बोनेटेड ड्रिंक पर 40% का  टैक्स लगेगा छेना, पनीर, रोटी, चपाती, पराठा पर  कोई टैक्स नहीं कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाओं पर कोई टैक्स नहीं नई दिल्ली। 22 सितंबर से अब केवल दो स्लैब में जीएसटी लगेगा- 5% या 18%। सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए ऐसा किया है। इससे आम जरूरत की चीजें जैसे पनीर, घी और साबुन-शैंपू के साथ एसी, कार भी सस्ते होंगे। जीएसटीकाउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को इसकी जानकारी दी।   सरकार ने जीएसटी के 5%, 12%, 18% और 28% के स्लैब को घटाकर दो कर दिया है। अब सिर्फ 5% और 18% का स्लैब होगा। तंबाकू, पान मसाला, कार्बोनेटेड ड्रिंक और लग्जरी सामान जैसे बड़ी कारें, याट और पर्सनल इस्तेमाल के लिए विमान पर 40% का स्पेशल टैक्स लगेगा। छेना, पनीर, रोटी, चपाती, पराठा पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।  इस बदलाव से साबुन-शैंपू जैसे डेली इस्तेमाल होने वाले सामान, खाने-पीने की चीजें, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कारें सस्ती हो जाएंगी। लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाले 18% टैक्स को भी शून्य कर दिया गया है। यानी, फायदा होगा।  सीमेंट पर टैक्स 28% से 18% हुआ, इससे घर बनाने या मरम्मत का खर्च कम होगा। टीवी, एसी जैसे सामान पर टैक्स 28% से घटकर 18% हो गया है। इससे ये सस्ते होंगे। 33 जरूरी दवाइयां, खासकर । छोटी कारें और 350सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर अब 28% की जगह 18% टैक्स लगेगा। ऑटो पार्ट्स और थ्री-व्हीलर पर भी टैक्स 28% से 18% हुआ, जिससे ये सस्ते होंगे। पुराने स्टॉक के सामान भी  सस्ते होंगे पुराने स्टॉक पर भले ही एमआरपी ज्यादा हो, लेकिन ये सामान भी नए रेट के हिसाब से ही मिलेंगे। ग्राहकों को घटाई गई जीएसटी दरों का फायदा देना होगा। दवाओं के लिए नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी  ने दवा बनाने और बेचने वाली सभी कंपनियों को दवाओं, फॉर्मुलेशन और मेडिकल डिवाइसेज की एमआरपी अपडेट करने का निर्देश दिया है। जीएसटी बदलाव के बाद रिवाइज प्राइस लिस्ट डीलर, रिटेलर, स्टेट ड्रग कंट्रोलर और सरकार को देना होगा, ताकि कस्टमर्स को दिखाई जा सके।

Read More

 86.6 प्रतिशत अंक लाकर यूनिवर्सिटी समेत गांव-घर का नाम किया रोशन रांची : डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, रांची के उर्दू विभाग के एम ए के  छात्र मोहम्मद साजिद अंसारी ने  86.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने विभाग में टाॅप किया है। इस तरह साजिद ने यूनिवर्सिटी समेत अपने गांव और घर का नाम रोशन किया है। साजिद मूल रूप से पलामू जिले के पांकी के रहनेवाले हैं। उनके पिता मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी पेशे से किसान हैं। वह खेती-बड़ी करते हैं। उनके माता-पिता कहते हैं, ‘मुझे अपने बेटे पर फख्र है, जिसने घर से बाहर रह कर जाॅब करते हुए पढ़ाई…

Read More

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में शिक्षक दिवस के साथ-साथ विदाई एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नए प्रवेशार्थियों और स्नातकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुहम्मद अयूब ने की। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई, जिसके बाद छात्रों ने स्तुति, नात और भाषणों के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि यहाँ के छात्रों में पढ़ाई के प्रति एक अनोखा जुनून है और इस विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता…

Read More

राँची: झारखण्ड के मशहूर सहाफी (पत्रकार) मरहूम खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी के सम्मान में अंजुमन फ़रोग ए उर्दू के तत्वाधान में रविवार को अंजुमन इस्लामिया के सभागार में एक शाम खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोबाभावे विश्वविद्यालय उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ हुमायूं अशरफ उपस्थित थे। सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद अनवर,मौलाना सैय्यद तहजीबुल हसन एवं पत्रकार मुजफ्फ हसन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम में कार्यक्रम में खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी की पुस्तक सब्ज़ी बाग़ की कहानी मेरी जुबानी एवं पत्रिका अदबी दुनिया का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम…

Read More

रक्षा राज्य मंत्री के साथ 4 किमी तक 2000 युवाओं ने चलाई साइकिल। रक्षा राज्य मंत्री भी हुए शामिल, सबको मिला टीशर्ट और प्रमाणपत्र। 12 अक्टूबर को होगा मैराथन, 25000 युवा लगाएंगे दौड़। विकसित भारत के लिए साइकिलिंग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : संजय सेठ रांची। रांची में साइक्लोथन के साथ सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। मोराबादी मैदान में अहले सुबह लगभग 2000 की संख्या में रांची के युवा, साइकिलिंग करने वाले लोग, महिलाएं, स्कूली कॉलेज के बच्चे और सामान्य नागरिक एकत्र हुए। सबको टीशर्ट प्रदान किया गया। यहां से साइक्लोथन का शुभारंभ हुआ, जिसे पूर्व…

Read More

Ranchi: वाईड ग्लोब एडुकेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्वo विश्वामित्र पाण्डेय 14वें राँची जिला मिनि जुनियर, सब जुनियर, जुनियर एवं सीनियर बालक – बालिका मलखंब प्रतियोगिता आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय,सेक्टर-2, धुर्वा ,राँची के प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सभी आगन्तुकों का स्वागत मलखंब की राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता कुमारी, अनुशिखा कुमारी, जानवी कुमारी ने बुके देकर सम्मानित की। जबकि मंच का संचालन संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया ।…

Read More

Ranchi: भारत की आर्थिक यात्रा आज एक निर्णायक मोड़ पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने पिछले एक दशक में जिस प्रकार पारदर्शिता, सुशासन और विकास के मार्ग पर कदम बढ़ाया है, उसमें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार एक मील का पत्थर है। 2017 में जीएसटी की शुरुआत के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर सुधार है, जिसने न केवल कर प्रणाली को सरल बनाया बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को भी आर्थिक आधार दिया। हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित 56वीं जीएसटी…

Read More

रांची : सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना क्षेत्र में 14 सितंबर 2025 को हुए सड़क हादसे में घायल उत्सव कुमार की 20 सितंबर को मौत हो गई। इस घटना के बाद 20 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे 400–500 लोगों की भीड़ उत्सव के मौत के बाद आक्रोशित होकर पंडरा ओपी थाना परिसर में घुस गई। आक्रोशित भीड़ ने थाने के अंदर भारी तोड़फोड़ की। सरकारी वाहनों, टेबल-कुर्सियों, आलमारी, गेट, सरकारी गाड़ी (झारखंड सरकार की गाड़ी नं. JH01CB-8393) और टाटा 407 गाड़ी (नं. JH01AH-7124) को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ ने थाने के दरवाजे, खिड़की, काउंटर तोड़ डाले और पुलिस पर पथराव…

Read More