राँची: झारखण्ड के मशहूर सहाफी (पत्रकार) मरहूम खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी के सम्मान में अंजुमन फ़रोग ए उर्दू के तत्वाधान में रविवार को अंजुमन इस्लामिया के सभागार में एक शाम खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोबाभावे विश्वविद्यालय उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ हुमायूं अशरफ उपस्थित थे। सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद अनवर,मौलाना सैय्यद तहजीबुल हसन एवं पत्रकार मुजफ्फ हसन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम में कार्यक्रम में खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी की पुस्तक सब्ज़ी बाग़ की कहानी मेरी जुबानी एवं पत्रिका अदबी दुनिया का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकार मरहूम खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी के लेखन को सराहते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्ण क्षति है। कहा कि खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी सिर्फ एक पत्रकार ही नहीं महान व्यक्तिव के मालिक भी थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पत्रकारिता के मैदान में वक्फ कर दी। निडर एवं बेबाक पत्रकारिता के लिए हमेशा उनको याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन फारोग ए उर्दू के संरक्षक डॉक्टर मोहम्मद अय्यूब ने की जबकि संचालन शायर सुहैल सईद ने किया। अंजुमन फ़रोग उर्दू के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल के धन्यवाद ज्ञापन पेश किया।

कार्यक्रम में अंजुमन फ़रोग ए उर्दू के सचिव डॉ ग़ालिब नश्तर, डॉ अब्दुल बासित, डॉ मुकम्मल हुसैन,नटखट अजिमाबादी, डॉ हुमायूं अहमद,नेहाल सरयावी, सैफुल हक, डॉ महफूज आलम, डॉ शगुफ्ता बनो, कुदरतुल्लाह कुदरत, दिलशाद नज़मी, तबीब अहमद ताबिश, शाहाब हम्ज़ा समेत अन्य उपस्थित थे।
