रांची : सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना क्षेत्र में 14 सितंबर 2025 को हुए सड़क हादसे में घायल उत्सव कुमार की 20 सितंबर को मौत हो गई। इस घटना के बाद 20 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे 400–500 लोगों की भीड़ उत्सव के मौत के बाद आक्रोशित होकर पंडरा ओपी थाना परिसर में घुस गई। आक्रोशित भीड़ ने थाने के अंदर भारी तोड़फोड़ की। सरकारी वाहनों, टेबल-कुर्सियों, आलमारी, गेट, सरकारी गाड़ी (झारखंड सरकार की गाड़ी नं. JH01CB-8393) और टाटा 407 गाड़ी (नं. JH01AH-7124) को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ ने थाने के दरवाजे, खिड़की, काउंटर तोड़ डाले और पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रकाश सोय के नेतृत्व में अविलंब बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को खदेड़ कर हालात पर काबू पाया। इसके बाद मुख्य मार्ग को खाली कराया गया। पुलिस ने मौके पर से 06 पुरुष और 02 महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के नाम : चंदन कुमार पिता स्व. अनिल राय, निवासी – पंचशील नगर, 3 नंबर गली, थाना – पंडरा ओपी।महेश साव पिता स्व. सेवक साव, निवासी – करौं, थाना – मांडर। दिनेश राय पिता – रामनी राय, निवासी – समरसपुर, थाना – बखड़ा, जिला – बेगूसराय, वर्तमान – पंडरा ओपी। कुणाल यादव पिता – स्व. नरेश राय, निवासी – संजय गांधी कॉलेज, पंडरा, थाना – पंडरा ओपी। कुंदन कुमार यादव पिता – नगेन्द्र यादव, निवासी – खासपुर, दीदारगंज, पटना, वर्तमान – पंडरा चावल मंडी, थाना – पंडरा ओपी। अमनदेव जायसवाल पिता – राजू जायसवाल, निवासी – फेंसर्स कॉलोनी। मीना देवी पत्नी – गुप्तेश्वर प्रसाद वर्मा, निवासी – आसेहसर थाना – पांकी, वर्तमान – रवि स्टील हरिओम कॉलोनी, थाना – पंडरा ओपी, जिला – रांची। प्रिया कुमारी पिता – गुप्तेश्वर प्रसाद वर्मा, निवासी – आसेहसर थाना – पांकी, वर्तमान – रवि स्टील हरिओम कॉलोनी, थाना – पंडरा ओपी, जिला – रांची। पुलिस ने इस घटना को लेकर सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना कांड संख्या 514/25, दिनांक 21.09.2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 132, 109, 324(4)(5) और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आगे भी जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी..
