रांची। झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने राज्य में जमीन की लूट और बिचौलियों की बढ़ती सक्रियता पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राज्य सरकार से अवैध रूप से जमीन की बढ़ती खरीद-बिक्री और कब्जा करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। दुर्गा उरांव ने शनिवार को कहा कि इतिहास गवाह है कि झारखंड में खूंटकटी, भुईहरी, पहनाई सहित अन्य पारंपरिक जमीनों पर सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासियों के साथ हुआ है। छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम (सीएनटी अधिनियम) (1908) और संथाल परगना कास्तकारी अधिनियम (एसपीटी अधिनियम) (1949) होने के बावजूद इनकी जमीन हथियाने का कार्य निरंतर जारी है।…
Author: avnpost
रांची। न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में शनिवार को हटिया रेलवे स्टेशन और लीची बगान, जगरनाथपुर में नालसा योजना वात्सल्य, डॉन, आशा, जागृति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में एलएडीसी डिप्टी, राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक, पंकज कुमार शर्मा, विधि की छात्रा एमन आशी, पीएलवी बबलू कुमार, निर्मला कुमारी, पिंकु कुमारी और राजा वर्मा उपस्थित थे। राजेश कुमार सिन्हा ने संविधान के अनुच्छेद 14,15 और 21 के बारे में लोगों को जागरूक किया और संविधान के अनुच्छेद 39ए के तहत सभी नागरिकों को…
रांची। भारतीय डाक विभाग, रांची डाक मंडल की ओर से शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मी पदाधिकारियों ने सड़क और नाले के आसपास प्लास्टिक चुनकर जगह-जगह झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का कार्य किया। इसके अलावे जीपीओ कार्यालय से एक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष अभियान 5.0 का हिस्सा है, जो बीते 15 सितंबर से…
New Delhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ‘हाइड्रोजन बम’ का ज़िक्र किया है और भारतीय राजनीति में एक बड़ा भूचाल लाने का संकल्प जताया है। आज केरल के वायनाड में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि वह वोट चोरों को संरक्षण देने का काम कर रहा है। मीडियाकर्मियों के सामने अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी कहते हैं, “मेरे पास ‘हाइड्रोजन बम’ का सबूत है, जो पूरी सच्चाई सामने लाएगा और…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई घोषणा के बाद, H1B वीज़ा धारकों में हड़कंप मच गया है। खासकर, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियां किसी भी अनिश्चितता से बचने के लिए अपने कर्मचारियों को आपातकालीन निर्देश जारी कर रही हैं। मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने अपने H1B वीज़ा धारकों से अगले 14 दिनों तक अमेरिका से बाहर यात्रा न करने को कहा है। कंपनियों के अनुसार, इस दौरान किसी भी विदेश यात्रा से लौटने में कठिनाई होने की संभावना है, इसलिए कर्मचारी इस प्रतिबंध को अनिवार्य समझें। सूत्रों के अनुसार, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल के ज़रिए अपने उन कर्मचारियों…
राँची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने आज शहीद स्मृति सभागार, सेंट्रल लाइब्रेरी राँची में “वर्तमान झारखंड में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी में झारखंड की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने बेरोजगारी, पलायन, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, छात्र संघ चुनाव, शिक्षकों की कमी तथा युवाओं की राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे और इनके समाधान के लिए ठोस पहल की आवश्यकता पर…
Ranchi: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को पूरे देश में सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत चल इस कार्यक्रम में आज रांची में एक बगिया मां के नाम Namo Park का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ द्वारा संपन्न हुआ इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत के लोग स्वस्थ रहे निरोग रहे इसी के निमित्त नमो पार्क की स्थापना की जा रही है इस पार्क के निर्माण से यहां के बुजुर्ग ,महिलाएं, बच्चों, को वह सभी…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने डिफेंस एक्सपो के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को बधाई दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
रांची। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और स्वच्छ भारत मिशन कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में मंत्री को स्वच्छ भारत मिशन के अधीन कार्यरत प्रखंड समन्वयक संवर्ग और सामाजिक उत्प्रेरक संवर्ग के कर्मियों ने लंबित मांगें पूरा करने का आग्रह किया गया। मौके पर के संघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने बताया कि प्रखंड समन्वयक संवर्ग और सामाजिक उत्प्रेरक संवर्ग वर्ष 2006 से ही कार्यरत हैं। इन कर्मियों को नियम बिरुद्ध 24 जुलाई से नौकरी से हटा दिया गया है, जबकि कर्मचारी वर्षों से कार्य कर रहे थे। उन्होंने…
रांची। अग्रवाल सभा, रांची के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर आगामी 20 सितंबर को अपराह्न महाराजा अग्रसेन भवन से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी समारोह के संयोजक अमर अग्रवाल ने दी। अमर अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अग्रसेन भवन पहुंचेगी। शोभायात्रा के अलावे 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन होगा। समारोह की शुरुआत प्रभात फेरी और अग्रसेन चौक पर पुष्पांजलि अर्पण से होगी। इसके बाद अग्रसेन भवन में हवन और कुलदेवी पूजन का कार्यक्रम होगा। इस असर पर आम सभा, पुरस्कार वितरण समारोह…