Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रांची डाक मंडल ने निकाली रेली
झारखंड

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रांची डाक मंडल ने निकाली रेली

avnpostBy avnpostSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। भारतीय डाक विभाग, रांची डाक मंडल की ओर से शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी कर्मी पदाधिकारियों ने सड़क और नाले के आसपास प्लास्टिक चुनकर जगह-जगह झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का कार्य किया। इसके अलावे जीपीओ कार्यालय से एक रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम का संचालन रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष अभियान 5.0 का हिस्सा है, जो बीते 15 सितंबर से आगामी 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा।
संदीप कुमार महतो ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रांची जी.पी.ओ. प्रांगण से एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
रैली के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संदेश दिया गया।
मौके पर वक्ता संदीप कुमार महतो ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का अहम हिस्सा है। उन्होंने कर्मचारियों और नागरिकों से अपील किया कि वे घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में योगदान दें।
मौके पर सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर रांची डाक मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा के अलावे, सीनियर पोस्ट मास्टर दिवाकर प्रसाद, संदीप कुमार महतो सहित मंडल के कई अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.