Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»वरिष्ठ पत्रकार कुमार बने हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य
झारखंड

वरिष्ठ पत्रकार कुमार बने हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

avnpostBy avnpostSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। केन्द्र सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह हैं।

वस्त्र मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार ओर से जारी संकल्प के अनुसार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह पदेन अध्यक्ष हैं, जबकि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा समिति के उपाध्यक्ष हैं। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव तथा अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार और झारखंड में कई दैनिक समाचार पत्रों में कार्य कर चुके विनय कुमार ने इसके पूर्व भी केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास, इस्पात मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों की विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में भूमिका निभाई है। इन्होंने सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन को भी एक पत्रकार के रूप में कवर किया था।

विनय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विनय कुमार बिहार मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड के खैरा गांव के रहने वाले हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

Vaje Admiral Online : Opredelitev in opis funkcionalnosti igre na spletu.

August 4, 2026

रांची में आज निकलेगा चेहल्लुम का मातमी जुलूस

August 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.