Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची»*एक्सपो उत्सव के पांचवे दिन मिडनाइट बाजार और “लक्ष्य द बैंड” ने लोगों को लुभाया, रक्त दान शिविर का भी हुआ आयोजन
रांची

*एक्सपो उत्सव के पांचवे दिन मिडनाइट बाजार और “लक्ष्य द बैंड” ने लोगों को लुभाया, रक्त दान शिविर का भी हुआ आयोजन

avnpostBy avnpostSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
Ranchi: एक्सपो उत्सव 2025 के पांचवे दिन मिडनाइट बाजार में लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी का आनंद लिया। *”लक्ष्य द बैंड”* ने मेन स्टेज पर लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों और बड़ो के लिए खास तैयार *फायर शो* किया गया। शो में आर्टिस्ट द्वारा फायर जगलिंग किया गया। बच्चों के लिए कार्टून आर्टिस्ट मैदान में मनोरंजन कर रहे थे। शाम 7 बजे तंबोला का गेम खिलाया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
वॉयस ऑफ एक्सपो में 40 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, विदेशी स्टॉल्स में थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, और तुर्की के उत्पाद खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तुर्की की मिठाई बकलावा, थाईलैंड के फुटवियर, ईरान के इलायची केसर और ज्वेलरी, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स लोगों की खास पसंद बन रहे हैं।
सचिव सन्नी केडिया ने जानकारी दी कि जेसीआई रांची के मेंबर्स द्वारा मोराबादी मैदान में *रक्त दान शिविर* का आयोजन किया गया है, जो 22 सितंबर तक रोज चालू रहेगा। सभी रांची वासियों से आग्रह है कि अगर आप एक्सपो उत्सव का आनंद लेने मोराबादी मैदान आ रहे है तो रक्त दान जरूर करे।
एक्सपो के प्रवक्ता आदित्य जालान के बताया कि आज रविवार के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें पेंटिंग सुबह के 11.30 बजे , फैंसी ड्रेस दिन के 3 बजे, और डांस प्रतियोगिता शाम के 5.30 बजे शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में खास उत्साह पैदा कर रही हैं। एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि हर दिन कुछ नया देखने और करने को मिल रहा है, जिससे रांची वासियों का यह उत्सव और भी खास बना हुआ है।
अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सपो उत्सव के 2 दिन शेष बचे है। कल सोमवार 22 सितंबर को शाम 5 बजे से समापन समारोह है, जिसके साथ रात 8 बजे के बाद मेले का समापन हो जाएगा और एक्सपो मेला फिर अगले साल लगेगा।
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

Vaje Admiral Online : Opredelitev in opis funkcionalnosti igre na spletu.

August 4, 2026

रांची में आज निकलेगा चेहल्लुम का मातमी जुलूस

August 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.