Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»धनबाद जिला ओलम्पिक संघ की चुनावी वार्षिक बैठक संपन्न!! हाशमी अध्यक्ष एवं रंजीत केशरी बने महासचिव
झारखंड

धनबाद जिला ओलम्पिक संघ की चुनावी वार्षिक बैठक संपन्न!! हाशमी अध्यक्ष एवं रंजीत केशरी बने महासचिव

avnpostBy avnpostSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
धनबाद जिला ओलम्पिक संघ की वार्षिक आम बैठक-सह-चुनाव आज क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के सभागार में संपन्न हुआ। बैठक के प्रारम्भ में सर्वप्रथम जिला ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बी. सी. ठाकुर के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. तत्पश्चात झारखण्ड ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक विपिन सिंह को संघ के अध्यक्ष एस. एम. हाशमी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. उसके बाद संघ के महासचिव रंजीत केशरी द्वारा सदन के समक्ष गत चार वर्षों के दौरान संघ द्वारा संचालित गतिविधियों का संछिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया एवं कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल द्वारा आय-व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति के सदन में पारित किया गया। इसके उपरांत इस चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर बिस्वजीत भट्टाचार्जी (अधिवक्ता) ने सदन को सम्बोधित करते हुए बताया कि धनबाद जिला ओलम्पिक संघ के लिए निर्धारित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 20 उम्मीदवारों के नाम प्राप्त हुए हैं और सभी उम्मीदवार संघ के विभिन्न पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। फिर श्री भट्टाचार्जी द्वारा नव निर्वाचित कार्यसमिति की घोषणा करते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा गया।
नवनिर्वाचित कार्यसमिति इस प्रकार है: एस. एम. हाशमी (अध्यक्ष), श्याम पांडेय, मो. ज़ुबैर आलम एवं रेज़ा इश्त्याक (वरीय उपाध्यक्ष), अरविन्द कुमार सिंह, किरण रानी नायक, राजेंद्र सिंह विरदी, सम्राट चौधरी, संतोष कुमार सिंह तथा अजय कुमार महाजन (उपाध्यक्ष), रंजीत केशरी (महासचिव), पवन कुमार बरनवाल (कोषाध्यक्ष), सूरज प्रकाश लाल तथा ममता कुमारी पांडेय (अपर सचिव), पप्पू कुमार, मृदुल बोस तथा मनोज कुमार शर्मा (संयुक्त सचिव), राहुल आनंद, राजेश कुमार यादव तथा उत्तम सिंह (कार्यकारी सदस्य)। कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत नव निर्वाचित समिति द्वारा संघ को ससक्त बनाने के उद्देश्य से जिले के कुछ खेल प्रेमी एवं समाज सेवी तथा विभिन्न खेलों के उत्थान हेतु कार्यरत लोगों को संघ में मनोनीत पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया जिसमें बिजय झा, सुनील कुमार, मनीष अग्रवाल तथा हर्षित अग्रवाल को संघ में मनोनीत वरीय उपाध्यक्ष एवं साकेत कुमार सिन्हा, अनुराग दोकानिया, सौर्या अग्रवाल, अशित कुमार सहाय, सुभाशीष रॉय तथा मुकेश कुमार सिन्हा को संघ में मनोनीत उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है. इसके अलावा मनोनीत संयुक्त सचिव के पद पर, प्रियरंजन कुमार, अनिल बांसफोर, सूरज वर्मा, संदीप कुमार दे, रितेश कुमार सिंह, नन्द किशोर शर्मा तथा लक्ष्मीकांत सिन्हा को मनोनीत संयुक्त सचिव एवं शिव कुमार महतो एवं कृष्णा कुमार शाव को मनोनीत कार्यकारी सदस्य के रूप में संघ से जोड़ा गया है।
नव गठित कार्यसमिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी चार वर्षीय कार्यकाल के दौरान संघ की गतिविधियों में तेज़ी लाई जाएगी. सदन में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया की वर्ष 2026 में जिले में पुनः धनबाद ओलम्पिक गेम्स का भव्य आयोजन होगा एवं राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जिले का नाम रौशन करने वाले खिलाडियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा.
बैठक के अंत में नव गठित कार्यसमिति के अपर सचिव सूरज प्रकाश लाल द्वारा धन्यवाद् ज्ञापन दिया गया.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

Vaje Admiral Online : Opredelitev in opis funkcionalnosti igre na spletu.

August 4, 2026

रांची में आज निकलेगा चेहल्लुम का मातमी जुलूस

August 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.