Ranchi: ओलम्पिक दिवस के अवसर पर आज धनबाद जिला ओलम्पिक संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के सन्देश के साथ एक भव्य रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान आज जिले के विभिन्न खेल संघों के 100 से अधिक पदाधिकारियों एवं खिलाडियों ने पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन युक्त तख्तियां तथा बैनर के साथ स्थानीय सिटी सेण्टर से कला भवन होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक मार्च किया. ज्ञात हो कि भारतीय ओलम्पिक संघ ने 2036 के ओलम्पिक गेम्स भारत में आयोजित करने का निर्णय लिया है इसी कड़ी में इस वर्ष ओलम्पिक दिवस के अवसर पर सभी राज्य ओलम्पिक संघों को 2036…
Author: avnpost
राँची। झारखण्ड स्पोर्ट्स सोसाइटी (JSS) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून 2026, मंगलवार को राँची में Run For International Olympic दौड़ का सफल आयोजन किया गया। दौड़ सुबह 7:30 बजे पुराना विधानसभा, राँची से प्रारंभ होकर धुर्वा गोलचक्कर होते हुए पुनः वापस पुराना विधानसभा* पर संपन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ 1980 मास्को ओलंपिक हॉकी स्वर्ण पदक विजेता आदरणीय सिल्वानुस डुंगडुंग सर का डॉ. सरोजनी लकड़ा, IPS महोदया के कर-कमलों द्वारा मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान कर किया गया। दौड़ का…
आखिरकार ग्रामसभा भिट्ठा ने जताया विरोध…अब सड़क पर आंदोलन की तैयारी भिट्ठा और चंदवे की अधिकांश आदिवासी जमीनों पर हो चुका है अवैध कब्जा रांची डीसी को लिखित शिकायत..मंत्री से मिलने नहीं देते पदाधिकारी भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से गरीब आदिवासियों को मिलने तक नहीं दिया जा रहा. कई बार कोशिश की गई कि लिखित शिकायत मंत्री जी को दी जाए लेकिन कांके रोड के भिट्ठा और चंदवे मौजा के पीड़ित आदिवासी अपने मंत्री से मिल तक नहीं पा रहे. हारकर अबुआ राज के राजधानी के आदिवासियों को ग्रामसभा के माध्यम से रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री से लिखित शिकायत…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा को लेकर एक छात्र को एडमिट कार्ड में गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि नागपुर के एक छात्र को पुनर्परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में अबू धाबी स्थित परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया…
रायरंगपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पिछड़ेपन का प्रतीक बना पूर्वी भारत अब देश की प्रगति और विकास का प्रवेश द्वार बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार राज्य के संसाधनों को संभावनाओं में बदल रही है और ‘उत्कर्ष ओडिशा’ पहल के तहत राज्य को लगभग 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ओडिशा आने वाले वर्षों में देश की आर्थिक प्रगति और विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने मयूरभंज जिले के…
मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को मुंबई में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बारह साल के कार्यकाल में भारतीयों की ताकत, समृद्धि, स्वाभिमान और आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पीयूष गोयल शनिवार को मुंबई स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों का 2047 तक विकसित भारत का दृढ़ संकल्प हमारा आदर्श वाक्य और लक्ष्य है। लोगों के विश्वास से देश का विकास, विरासत और जनकल्याण के काम आगे बढ़ेंगे। गोयल ने कहा कि दरअसल, पिछले…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं, संस्कृतियां, परंपराएं और जीवन-पद्धतियां एक साथ विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा कि तमाम भिन्नताओं के बावजूद “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, जो देश को मजबूत और समृद्ध बनाती है। राज्यपाल शनिवार को रांची स्थित लोक भवन में आयोजित पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में निवास कर रहे पश्चिम बंगाल मूल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” पहल विभिन्न…
रांची। रांची के कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में आयोजित छह दिवसीय योग सप्ताह का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मसंयम और चारित्रिक विकास का भी आधार है। यदि बचपन से ही योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया जाए तो व्यक्ति और समाज दोनों का समग्र विकास संभव है। योग सप्ताह कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परमजीत कौर ने कहा कि योग को प्रभावी ढंग से अपनाने और समाज में लोकप्रिय बनाने में…
रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में शनिवार से तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। पूरे परिसर में योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह और जागरूकता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या प्रियम्दा झा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को…
रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। राजधानी रांची के रातु रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में अवस्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में समाज के महिला एवं पुरुष सदस्य उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। शिविर 21 जून तक चलेगा,…