मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को मुंबई में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बारह साल के कार्यकाल में भारतीयों की ताकत, समृद्धि, स्वाभिमान और आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
पीयूष गोयल शनिवार को मुंबई स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों का 2047 तक विकसित भारत का दृढ़ संकल्प हमारा आदर्श वाक्य और लक्ष्य है। लोगों के विश्वास से देश का विकास, विरासत और जनकल्याण के काम आगे बढ़ेंगे।
गोयल ने कहा कि दरअसल, पिछले बारह सालों में कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध जैसी कई अंतरराष्ट्रीय समस्याएं पैदा हुईं। लेकिन, नरेन्द्र मोदी ने हर संकट को अवसर में बदलने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में हुए 9 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 38 डेवलप्ड देशों के मार्केट को भारतीय एंटरप्रेन्योर्स, किसानों, मछुआरों और महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए खोल रहे हैं, उन्हें नए मौके, रोजग़ार और ट्रेड दे रहे हैं और भारत को तेज़ी से आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। गोयल ने बताया कि मोदी सरकार ने देश की इकॉनमी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न सिर्फ़ भारत बल्कि दुनिया के एक पॉपुलर लीडर के तौर पर पहचानने लगी है, उनकी कामयाबियों को देखते हुए 33 देशों ने उन्हें अपने सबसे बड़े सम्मान से नवाज़ा है। इसमें डेवलप्ड देशों के साथ-साथ कई ऐसे देश भी हैं जो भारत के बहुत करीब नहीं हैं और उनके साथ उनके पुराने रिश्ते नहीं हैं। मोदी की पॉपुलैरिटी हमेशा बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार यह पक्का करने में लगी हुई है कि सरकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे और उन्हें उनका फायदा मिले।
