Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»एनटीए की पुनर्परीक्षा में छात्र को आबूधाबी सेंटर आवंटित होने पर राहुल गांधी हमलावर, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
देश

एनटीए की पुनर्परीक्षा में छात्र को आबूधाबी सेंटर आवंटित होने पर राहुल गांधी हमलावर, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

avnpostBy avnpostJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Screenshot
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा को लेकर एक छात्र को एडमिट कार्ड में गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि नागपुर के एक छात्र को पुनर्परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में अबू धाबी स्थित परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया, जबकि छात्र के पास पासपोर्ट नहीं है और उसके परिवार के पास विदेश जाकर परीक्षा देने के लिए आवश्यक आर्थिक संसाधन भी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा तिथि के बेहद नजदीक होने के कारण छात्र के पास इस गलती को सुधारने के लिए पर्याप्त समय भी नहीं बचा। राहुल गांधी के अनुसार, इस गंभीर प्रशासनिक त्रुटि के चलते छात्र मानसिक तनाव में आ गया और पूरी रात रोता रहा, जिसके बाद उसने परीक्षा में शामिल होने से ही इनकार कर दिया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह स्थिति देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था छात्रों के भविष्य, समय और मानसिक शांति के साथ “खेल” कर रही है और इसे तत्काल सुधारे जाने की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ इस प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और उन्हें एक अधिक संवेदनशील, जिम्मेदार एवं जवाबदेह परीक्षा प्रणाली की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उचित सत्यापन के बाद संबंधित उम्मीदवार को नागपुर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा और नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एनटीए ने बताया कि संबंधित छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को तकनीकी त्रुटि के कारण गलत तरीके से अबू धाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित हो गया था, जिसे सुधारने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी गई है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026

सीसीएल की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग, विस्थापित उतरे सड़क पर

July 20, 2026

‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर झारखंड की छलांग: भारत टेक्स 2026 में झारखंड की हस्तकरघा विरासत को मिला वैश्विक मंच : उद्योग मंत्री

July 14, 2026

✤ अभी-अभी

Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

July 26, 2026

Pin Up Казино – Официальный сайт Пин Ап вход на зеркало (2026)

July 26, 2026

Пин Ап Казино Официальный Сайт – Играть в Онлайн Казино Pin Up

July 26, 2026

Пинко Казино – Официальный сайт Pinco Casino

July 26, 2026

Canlı Casino Siteleri – Güvenilir Liste 2026

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.