Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कलकत्ता पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू
झारखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कलकत्ता पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू

avnpostBy avnpostJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में शनिवार से तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। पूरे परिसर में योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह और जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या प्रियम्दा झा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित करते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की सलाह दी।
प्राचार्या ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पूरी दुनिया में स्वीकार किया जा रहा है। विभिन्न देशों में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और लोगों की सहभागिता इसकी उपयोगिता और प्रभावशीलता का प्रमाण है। योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ शिक्षक पुरुषोत्तम पांडेय, खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार तथा अन्य प्रशिक्षित शिक्षकों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, हलासन, शशांकासन, भुजंगासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन और कटिचक्रासन सहित कई महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही उज्जयी, भ्रामरी, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति जैसे प्राणायामों की विधि और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है। योग सत्र का समापन शवासन के साथ किया गया, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक शांति और विश्राम का अनुभव हुआ।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.