Ranchi: ओलम्पिक दिवस के अवसर पर आज धनबाद जिला ओलम्पिक संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के सन्देश के साथ एक भव्य रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान आज जिले के विभिन्न खेल संघों के 100 से अधिक पदाधिकारियों एवं खिलाडियों ने पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन युक्त तख्तियां तथा बैनर के साथ स्थानीय सिटी सेण्टर से कला भवन होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक मार्च किया.
ज्ञात हो कि भारतीय ओलम्पिक संघ ने 2036 के ओलम्पिक गेम्स भारत में आयोजित करने का निर्णय लिया है इसी कड़ी में इस वर्ष ओलम्पिक दिवस के अवसर पर सभी राज्य ओलम्पिक संघों को 2036 पेड़ लगाने का लक्ष्य देते हुए इस वर्ष का ओलम्पिक दिवस इन्वायरन्मेंटल सस्टेनेबिलिटी और कजर्वेशन के लिए खास से तौर समर्पित किया है. इसी उद्देश्य के साथ आज झारखण्ड ओलम्पिक संघ के मार्गदर्शन में धनबाद जिला ओलम्पिक संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए यह सप्ताहव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम कि सुरुवात आज इस रैली के माध्यम से कि गई है. आज के इस रैली में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एस. एम. हाशमी, महासचिव रंजीत केशरी, वरीय उपाध्यक्ष जुबैर आलम, रेज़ा इस्तेयाक, कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल, संयुक्त सचिव मृदुल बोस, मनोज शर्मा, प्रियरंजन कुमार सूरज वर्मा, कार्यकारी सदस्य राजेश यादव, शिव कुमार महतो, राहुल आनंद, वसीम हाशमी के अलावा फेंसिंग संघ के अमरजीत बांसफोर, मुकेश बांसफोर, कबड्डी संघ से बबली कुमारी, लॉनबॉवल्स संघ से सिद्धांत श्रेष्ठ, रिद्धि कुमारी, कराटे संघ से कपिल रवानी, उषा कुमारी, मृत्युंजय कुमार, थांग-ता संघ से राज कुमार किस्कू, पूनम कुमारी के अलावा काफी संख्या में खिलाडियों ने शिरकत किया.
