Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची»जमीन विवाद के मामले में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार
रांची

जमीन विवाद के मामले में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार

Super_UserBy Super_UserMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: कांके इलाके में जमीन पर विवाद सुलझाने के मामले में कांके थानेदार प्रकाश रजक अब नए ’मास्टर’ बनकर उभरे हैं. कांके थानेदार को ना तो कानून से कोई लेना देना है ना ही जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेश की पड़ी है. साहब का जो मन करता है बस कर डालते हैं. यहां तक कि जमीन के साथ साथ घर भी खाली करवाकर अपने लोगों को कब्जा दिला डालते हैं.

कांके ब्लॉक चौक के पास बेशकीमती जमीन

कांके ब्लॉक चौक के पास खाता नम्बर 200 प्लॉट नम्बर 1467 जिसका कुल एरिया 41.5 डिसमिल है. जमीन की।बाजार कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है और यह एक बेशकीमती जमीन है. जमीन की खरीद सियावर शरण सिन्हा के नाम से की गई है और उनके परिवार के विजय कुमार सिन्हा करीब 40 वर्षों से जमीन पर रहे हैं. जमीन पर अभी पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में भी लंबित है. एसडीओ कोर्ट के आदेश के बाद जमीन के एक टुकड़े पर पुलिस के सहयोग से दूसरे पक्ष ने पहले कब्जा लिया और उसके बाद शुरू हुआ धमकी और गाली गलौज का सिलसिला.

परिवार ने डर कर छोड़ा घर

जिस जमीन पर कब्जा लिया गया ठीक उसके पीछे विजय कुमार सिन्हा अपने परिवार के साथ 10 डिसमिल जमीन पर कई सालों से घर बनाकर रह रहे थे. जमीन पर काम कर रहे लोगों के द्वारा बार बार उनसे घर खाली करवाने के लिए दवाब बनाया जा रहा था. ऐसे में उस विजय सिन्हा और उनके परिवार ने धमकी और मारपीट से बचने के लिए अपना घर किराए पर एक व्यक्ति को दे दिया और खुद परिवार के साथ दूसरी जगह चले गए. लेकिन कांके थानेदार प्रकाश रजक ने किरायेदार से पहले घर खाली करवाया और ताला लगा दिया. उसके बाद ताला की चाभी दूसरे पक्ष को सौंप दी. जबकि घर से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय माननीय न्यायालय के द्वारा नहीं दिया गया है. घर पर कब्जा करवाने का यह मामला अब तूल पकड़ चुका है लेकिन रांची पुलिस की यह कार्यशैली पुलिस के उन ईमानदार अधिकारियों की छवि खराब करने वाली है.

डीजीपी ने दिया है जमीन दलालों से दूर रहने निर्देश

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने राज्य पुलिस के आला अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि जमीन दलालों से पुलिस दूरी बनाकर रखे. लेकिन थानेदारों की काली कमाई के पीछे छिपे जमीन दलालों का इससे कोई लेना देना नहीं. थाना मैनेज कर खुलेआम जमीन का कला धंधा चल रहा है जिसके कारण विवाद और ज्यादा बढ़ रहे हैं और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जगतपुरम और ब्रह्मचारी नगर में आदिवासी जमीन की लूट.! सरगनाओं ने बना लिया सिंडीकेट (चैप्टर 1)

May 11, 2026

श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 263वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का भव्य आयोजन

April 26, 2026

श्री डोरण्डा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

April 23, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.