Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»जगतपुरम और ब्रह्मचारी नगर में आदिवासी जमीन की लूट.! सरगनाओं ने बना लिया सिंडीकेट (चैप्टर 1)
झारखंड

जगतपुरम और ब्रह्मचारी नगर में आदिवासी जमीन की लूट.! सरगनाओं ने बना लिया सिंडीकेट (चैप्टर 1)

avnpostBy avnpostMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  • कांके रोड में हॉटलिप्स के पीछे और सड़क के दूसरी तरफ भू माफियाओं की दबंगई
  • फर्जी दस्तावेजों की आड़ में आदिवासी और गैरमजरुआ जमीन पर धावा
  • आदिवासी नेताओं में आक्रोश..मंत्री दीपक बीरूआ और डीसी और से मिलकर करेंगे जांच की मांग

रांची के सबसे पॉश माने जाने वाले कांके रोड में धड़ल्ले से आदिवासियों के जमीन की लूट चल रही है. पूरा इलाका जानता है कि भोले भाले आदिवासियों की जमीन पर माफियाओं का कब्जा होता जा रहा है लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही. जमीन के इस खेल में कई हत्याएं हो चुकी, गोलियां चलीं लेकिन माफियाओं की दबंगई पर शिकंजा कसने वाला कोई नहीं. अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ने वाला आदिवासी समाज खुलेआम शोषण का शिकार बन रहा है लेकिन सिस्टम और यहां तक कि ईडी भी खामोश है.

जगतपुरम और ब्रह्मचारी नगर में काला खेल

कांके रोड के चर्चित हॉटलिप्स रेस्टोरेंट के ठीक पीछे जगतपुरम के नाम से कॉलोनी डेवलप की जा रही है जो मोराबादी के चिरौंदी इलाके तक फैलती जा रही है. इलाके में घुसने पर बड़ी बड़ी इमारतें, अपार्टमेंट दिखाई देते हैं लेकिन पर्दे के पीछे की सच्चाई कुछ और है. यहां नाम मात्र की जेनरल जमीन है जबकि बड़े पैमाने पर आदिवासियों की जमीन है जिसपर सादा पट्टा से लेकर फर्जी दस्तावेजों से इस्तीफा कबूलियत, कंपनसेशन और छप्परबंदी का खेल चल रहा है. वहीं हॉटलिप्स के ठीक सामने सड़क के दूसरी तरफ ब्रह्मचारी नगर बस गया है. इस इलाके को भी भूमाफियाओं ने कब्जे में ले लिया है. दबंगई ऐसी कि विरोध करने पर गोलियां चल जा रही हैं.

भूमाफियाओं ने बनाया सिंडीकेट

इलाके में कुछ खास भूमाफिया ही सक्रिय हैं जिनमें चितरंजन, अवधेश, शैलेश, हरेंद्र, अनिल, रमेश समेत कई नाम शामिल हैं. इनमें चितरंजन ने पूर्व में अवधेश यादव पर गोलियां भी चलवाईं जिसमें अवधेश यादव बुरी तरह घायल हो गए. अब वह ठीक होकर इलाके में वापस आ गए हैं और चितरंजन ने इलाका छोड़ दिया है. ऊपर आपने जितने नाम पढ़े हैं इन सभी ने अपना एक सिंडीकेट बना लिया है और आपस में तालमेल से आदिवासियों के हक की जमीन पर अवैध कब्जा करते जा रहे हैं.

बड़े अधिकारियों का करवा दिया निवेश..अब वही अधिकारी कर रहे हैं बचाव

दरअसल इस पूरे फर्जीवाड़े में राज्य के बड़े बड़े आईएएस, आईपीएस, डीएसपी, सीओ समेत कई अधिकारियों के निवेश करा दिए गए हैं. अब जगतपुरम और ब्रह्मचारी नगर पर मंडराने वाली जांच की रडार भी इन अधिकारियों के कारण ठंडे बस्ते में चली जाती है. लेकिन एवीएन पोस्ट के पास पक्के दस्तावेज हैं जिनसे हम खुलासा करेंगे कि कैसे आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. जांच हुई तो भूमाफियों समेत कई बड़े अधिकारी भी नप जाएंगे.

अगले चैप्टर में पढ़ें–
कहां गई आदिवासी युवक मार्टिन की 60 डिसमिल जमीन…क्या हुआ राजेश और राकेश महतो के साथ ?

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.