ब्यूनस आयर्स। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना दौरे पर शानदार जुझारूपन दिखाते हुए चार मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। शुरुआती दो मुकाबलों में हार झेलने के बाद टीम ने जोरदार वापसी करते हुए अंतिम दोनों मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त किया। सीरीज का पहला मैच 13 अप्रैल को खेला गया, जिसमें भारत की ओर से नवनीत कौर (22वां मिनट) और अन्नू (29वां मिनट) ने गोल किए। हालांकि अर्जेंटीना ने मारिया एमिलिया लार्सन, विक्टोरिया ग्रानाटो और जुलेटा जानकुनास (दो गोल) की बदौलत 4-2 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले (14 अप्रैल) में इशिका ने 22वें…
Author: avnpost
नई दिल्ली। भारत से हज यात्रा पर जाने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। दिल्ली से शनिवार सुबह कुल 371 हज यात्रियों को विदाई दी गई जबकि श्रीनगर से आज 431 हज यात्रियों को तीन उड़ानों से मदीना रवाना किया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से सऊदी एयरलाइन की उड़ान द्वारा भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डा. श्रीवत्स कृष्णा और दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने फूल मालाओं से स्वागत करके सऊदी अरबिया के पवित्र शहर मदीना के लिए प्रातः 09.45 बजे रवाना किया। इस अवसर पर पहली…
इम्फाल। मणिपुर के उखरूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में एक पूर्व सेना कर्मी भी शामिल बताया गया है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना उखरूल जिले के एक संवेदनशील क्षेत्र में उस समय हुई जब दोनों व्यक्ति वाहन से यात्रा कर रहे थे। तभी घात लगाए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।…
रायपुर। कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपित आईएएस समीर विश्नोई की नौ अवैध अचल सम्पत्तियों काे विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर ने कुर्क करने का आदेश जारी किया है। कुर्क की गई इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच बतायी जा रही है। एसीबी के अधिकारी ने बताया कि कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपित 2018 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्नोई के विरूद्ध राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने अपराध क्रमांक 23/2024 धारा 13 ( 1 ) बी, 13 ( 2 ) पीसीएक्ट 1988 यथा संशोधित के तहत आय से अधिक सम्पत्ति का…
आसनसोल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य और बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए वह केंद्रीय सुरक्षा बलों पर आरोप लगा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती हैं और कार्रवाई का निर्णय वही करती हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ममता बनर्जी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें तृणमूल प्रमुख ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जरिए भाजपा के पक्ष में मतदान काे…
रांची: द आरएनबी क्लिनिक के तत्वावधान में शनिवार को ‘स्वास्थ्य जागरूकता पर रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम और रांची के प्रख्यात चिकित्सा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और आधुनिक समय में बढ़ती जटिल बीमारियों व उनके समाधान पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरुग्राम के विख्यात स्पाइन सर्जन डॉ वी आनंद नाइक ने ‘बैक पेन और सर्जरी की आवश्यकता’ विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और घंटों कुर्सी पर बैठने की आदत ने स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) को कमजोर कर दिया है। लोगों…
रांची: आदित्य बिड़ला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर अपना नया कैम्पेन बड़ा शगुन, बड़े ऑफर्स पेश किया है। इसमें अभिनेत्री अदिति राव हैदरी नजर आ रही हैं, जो महिलाओं के ज्वेलरी के प्रति खास लगाव और भावनात्मक जुड़ाव को खूबसूरती से सामने लाती हैं। इंद्रिया, जो भारत की विविध सांस्कृतिक पहचान को अपने डिज़ाइनों में जीवंत करता है, इस बार अलग-अलग क्षेत्रों की लोकप्रिय हस्तियों-कृति शेट्टी, रूपाली गांगुली, दृष्टि धामी, सृति झा, शिवांगी जोशी और स्पृह़ा जोशी-के साथ जुड़कर देशभर की महिलाओं से और गहरा रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहा है। इन…
रांची : माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, माननीय सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की उपस्थिति में आज दिनांक 18.04.2026 को छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची में छात्र-छात्राओं के लिए ‘डॉन अभियान’ के तहत नशा मुक्ति पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, राजेश कुमार सिन्हा, सहायक एलएडीसी श्री पंकज कुमार शर्मा, एनसीबी के श्री शारिक उमर, श्री संजीत, एसिस्टेंट डायरेक्टर श्री गौरव सिंह, सीआईडी के श्री रिजवान, लाइफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख,…
Ranchi: राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया द्वारा जारी हालिया नोटिस पर गहरी चिंता और कड़ा विरोध व्यक्त किया । छात्रों से दूरी बनाने की मंशा दर्शाने वाला यह कदम न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक परंपराओं के भी विपरीत है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद और सहभागिता सर्वोपरि होते हैं। विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान में, जहां छात्रों और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है, इस प्रकार का नोटिस छात्रों के हितों की अनदेखी करता प्रतीत होता है। यह निर्णय छात्रों के बीच असंतोष और अविश्वास की भावना…
Ranchi: डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो एवं समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय एक्टिंग, फिल्म मेकिंग एवं सेमिनार का हुआ आयोजन। रांची। दिनांक 18 अप्रैल 2026, शनिवार को रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में “मीडिया माइंड्स के लिए अभिनय” विषय पर एक दिवसीय एक्टिंग, फिल्म मेकिंग एवं सेमिनार का भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह प्रोफेशनल शैली में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण का स्तर राष्ट्रीय स्तर के वर्कशॉप जैसा देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के…