Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»बिजनेस»आदित्य बिड़ला ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने अक्षय तृतीया पर लॉन्च किया नया कैंपेन
बिजनेस

आदित्य बिड़ला ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने अक्षय तृतीया पर लॉन्च किया नया कैंपेन

avnpostBy avnpostApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: आदित्य बिड़ला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर अपना नया कैम्पेन बड़ा शगुन, बड़े ऑफर्स पेश किया है। इसमें अभिनेत्री अदिति राव हैदरी नजर आ रही हैं, जो महिलाओं के ज्वेलरी के प्रति खास लगाव और भावनात्मक जुड़ाव को खूबसूरती से सामने लाती हैं। इंद्रिया, जो भारत की विविध सांस्कृतिक पहचान को अपने डिज़ाइनों में जीवंत करता है, इस बार अलग-अलग क्षेत्रों की लोकप्रिय हस्तियों-कृति शेट्टी, रूपाली गांगुली, दृष्टि धामी, सृति झा, शिवांगी जोशी और स्पृह़ा जोशी-के साथ जुड़कर देशभर की महिलाओं से और गहरा रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहा है। इन चेहरों के जरिए अक्षय तृतीया के बदलते मायनों और अलग-अलग परंपराओं की झलक भी देखने को मिलती है। इस कैम्पेन की सोच साफ है – अक्षय तृतीया सिर्फ सोना खरीदने की परंपरा भर नहीं, बल्कि खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। इंद्रिया इसी भावना को बड़ा शगुन के रूप में पेश करता है, जहां ज्वेलरी केवल एक खरीद नहीं, बल्कि अपनी पसंद, भावनाओं और सपनों को व्यक्त करने का जरिया बनती है। वहीं बड़े ऑफर्स इस मौके को और खास बना देते हैं, जिससे लोग खुलकर जश्न मना सकें। इंद्रिया के मार्केटिंग और विजुअल मर्चेंडाइजिंग हेड शांतिस्वरूप पांडा ने कहा, अक्षय तृतीया एक ऐसा दिन है जो समृद्धि और अपार स्नेह का प्रतीक है। हर व्यक्ति इसे अपने तरीके से खास बना सकता है। यह अभियान उसी भावना को सामने लाता है, जहां ज्वेलरी एक निजी और खास अभिव्यक्ति बन जाती है। आकर्षक ऑफर्स लोगों को अपनी पसंद और अपने अंदाज़ में इस दिन को मनाने के लिए प्रेरित करते हैं। अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर शिवांगी जोशी ने कहा मैं ऐसे घर में पली बढ़ी हूँ जहाँ परंपराओं और रीति रिवाजों को प्यार से निभाया जाता था। वही संस्कार आज भी मेरे त्योहार मनाने के तरीके में झलकते हैं। मुझे विरासत से प्रेरित ज्वेलरी बहुत पसंद है, खासकर जब सोने के साथ रंगीन रत्नों का मेल हो, जो उसे शाही और हमेशा सुंदर बनाने का एहसास देता है। अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर रूपाली गांगुली ने कहा गोल्ड ज्वेलरी हमेशा से मेरी पर्सनल स्टाइल का एक अहम हिस्सा रही है। मुझे कोई एक भव्य और शानदार पीस चुनना पसंद हैकृजैसे कोई स्टेटमेंट नेकलेस या ईयररिंग्स, जो पूरे लुक का केंद्र बन जाए। चूड़ियाँ लुक में नज़ाकत और बारीकी जोड़ती हैं, जबकि एक रिंग उसे आख़िरी और खूबसूरत टच देती है।अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर सृति झा ने कहा सोने की सदाबहार खूबसूरती ने मुझे हमेशा से आकर्षित किया है। पारंपरिक डिज़ाइनों में एक अलग ही सुकून होता है, खासकर जब उन्हें आज के आधुनिक अंदाज़ में पेश किया जाए। इस कैम्पेन को 360-डिग्री मीडिया रणनीति के जरिए देशभर में प्रसारित किया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान इंद्रिया की मजबूत और प्रभावशाली मौजूदगी बनी रहे। इस पहल के साथ, इंद्रिया खुद को एक ऐसे आधुनिक ज्वेलरी ब्रांड के रूप में स्थापित कर रहा है, जो परंपरा की खूबसूरती को बनाए रखते हुए उसे आज के दौर के हिसाब से नए और खास अंदाज़ में पेश करता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जियो IPO ने रचा इतिहास, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचे आवेदन

October 23, 2026

जेसीबी इंडिया ने रांची में शुरू की नई 3एस डीलरशिप, झारखंड में ग्राहकों तक पहुंच हुई और मजबूत

October 15, 2026

“मालिक क्यों नहीं?” – इस सवाल ने भारत में बचत करने का तरीका बदल दिया

October 14, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.