Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»संत जेवियर्स कॉलेज में एक दिवसीय एक्टिंग, फिल्म मेकिंग एवं सेमिनार का भव्य आयोजन, छात्रों में दिखा गजब का उत्साह
झारखंड

संत जेवियर्स कॉलेज में एक दिवसीय एक्टिंग, फिल्म मेकिंग एवं सेमिनार का भव्य आयोजन, छात्रों में दिखा गजब का उत्साह

avnpostBy avnpostApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो एवं समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय एक्टिंग, फिल्म मेकिंग एवं सेमिनार का हुआ आयोजन।
रांची। दिनांक 18 अप्रैल 2026, शनिवार को रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में “मीडिया माइंड्स के लिए अभिनय” विषय पर एक दिवसीय एक्टिंग, फिल्म मेकिंग एवं सेमिनार का भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह प्रोफेशनल शैली में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण का स्तर राष्ट्रीय स्तर के वर्कशॉप जैसा देखने को मिला।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर (S.J.) उपस्थित रहे। उनके साथ उप-प्राचार्य अजय अरुण मिंज (S.J.), आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. शिव कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय सिन्हा, प्रो. बी.के. सिन्हा (विभागाध्यक्ष, पॉलिटिकल साइंस) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मास कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. कीरो, डॉ. नील कुसुम एवं आलोक रंजन की सक्रिय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निर्देशक आकाश दीप एवं रिलेशंस के निर्देशक आशुतोष द्विवेदी कार्यक्रम में शरीक हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों एवं सक्रिय भागीदारी के कारण ही यह कार्यक्रम प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस एक दिवसीय वर्कशॉप, फिल्म मेकिंग सत्र एवं सेमिनार में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूरे दिन कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा, जहां छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सीखने के साथ-साथ खूब इंटरैक्शन और प्रैक्टिकल अभ्यास भी किया।
वर्कशॉप के दौरान आकाश दीप ने अभिनय की बारीकियों को बेहद रोचक एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज, वॉइस मॉड्यूलेशन, एक्सप्रेशन, कैमरा फेसिंग, सीन क्रिएशन एवं स्टोरीलाइन डेवलपमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। लाइव एक्टिंग ड्रिल्स और एक्सरसाइज के दौरान छात्र न केवल सीखे बल्कि उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खुले माहौल में अपनी प्रतिभा को निखारा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों को डीएसीपी और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति के आदेश पर लगाई रोक

November 3, 2026

लापुर इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में, युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य

November 3, 2026

✤ अभी-अभी

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों को डीएसीपी और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति के आदेश पर लगाई रोक

November 3, 2026

लापुर इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में, युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य

November 3, 2026

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.