तमिलनाडु में लंबे सियासी खींचतान के बाद आखिरकार टीवीके के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो चुका है। विजय ने 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है और अब वह जल्द ही राज्यपाल को सभी विधायकों के समर्थन का पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शनिवार शाम वीसीके ने भी विजय को समर्थन दिया और इसके साथ ही उनके सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। वीसीके के समर्थन देने के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। विजय को बहुमत मिलने के बाद आईयूएमएल ने भी बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। शुक्रवार को पार्टी के नेता ने कहा था कि स्टालिन जैसा चाहेंगे, उनकी पार्टी वैसा ही करेगी। विजय की टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन विजय खुद दो सीट से जीते हैं। ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिस पर उपचुनाव होगा। इसी वजह से उनकी पार्टी के पास 107 विधायक हैं। विजय को कांग्रेस के अलावा वीसीके, सीपीई, सीपीआई (एम) ने अपना समर्थन दे दिया है। इन पार्टियों के पास दो-दो विधायक हैं, यानी 6 विधायकों का समर्थन उन्हें मिल गया है।
टीवीके 107
कांग्रेस 05
आईयूएमएल 02
सीपीई 0 2
वीसीके 02
सीपीआई (एम 02
—————————-
कुल 120
