Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन और सेल प्रबंधन की बैठक, जल्द समाधान का आश्वासन
झारखंड

ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन और सेल प्रबंधन की बैठक, जल्द समाधान का आश्वासन

avnpostBy avnpostApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पश्चिमी सिंहभूम। गुवा में ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन और सेल प्रबंधन की बैठक, जल्द समाधान का आश्वासन गुवा।पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गुवा में रविवार को ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में मजदूरों से जुड़े कई गंभीर विषयों पर चर्चा की गई, जिस पर प्रबंधन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
यूनियन की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, चंद्रिका खण्डाईत, पदमा केसरी और राजेश यादव मौजूद थे। वहीं प्रबंधन का प्रतिनिधित्व मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और महाप्रबंधक (एचआर) प्रवीण कुमार सिंह ने किया।
बैठक में गुवा सेल अस्पताल की खराब व्यवस्था प्रमुख मुद्दा रही। यूनियन ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती, जैसे फल वितरण बंद होना, रात में दूध न मिलना, पौष्टिक भोजन की कमी और शुगर मरीजों के लिए विशेष डाइट की अनुपलब्धता पर चिंता जताई। साथ ही मजदूरों के जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत, सिविल कार्य शुरू करने और शौचालय निर्माण जैसे मुद्दे भी उठाए गए।
इसके अलावा समान काम के बदले समान वेतन, कर्मचारियों की कमी, कंप्यूटर प्रशिक्षण और सफाई कर्मियों को ड्रेस देने की मांग रखी गई। शिक्षा और पेयजल व्यवस्था सुधारने पर भी जोर दिया गया। प्रबंधन के आश्वासन से संतोष तो है, लेकिन मजदूरों की नजर अब इन वादों के क्रियान्वयन पर टिकी है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों को डीएसीपी और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति के आदेश पर लगाई रोक

November 3, 2026

लापुर इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में, युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य

November 3, 2026

✤ अभी-अभी

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों को डीएसीपी और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति के आदेश पर लगाई रोक

November 3, 2026

लापुर इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में, युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य

November 3, 2026

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.