Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»कोकर में युवक की हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
झारखंड

कोकर में युवक की हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

avnpostBy avnpostJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित गितिल कोचा में एक युवक की हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रिंकु बड़ाईक और कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।
नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नौ जून को सदर थाना क्षेत्र के गितिल कोचा में 29 वर्षीय आशिष लकड़ा पर अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल आशिष लकड़ा को तत्काल पुलिस की सहायता से इलाज के लिए रिम्स भेजा गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद दस जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के भाई बिराज लकड़ा के फर्दबयान के आधार पर सदर थाना में कांड संख्या 268/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम को घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की। इसके बाद पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर रिंकु बड़ाईक और कार्तिक कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना के दिन दोनों पक्ष एक साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने आक्रोश में आकर आशिष लकड़ा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी बाद में मौत हो गई।
डीएसपी केवी रमण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस मामले के खुलासे में गठित विशेष छापेमारी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में डीएसपी संजीव बेसरा, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, चंदन कुमार, दीपक नारायण सिंह, दीपक राणा, विकास प्रसाद, जमील अंसारी तथा सदर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.